{"_id":"5ab4f0d54f1c1b8e778b729a","slug":"bjp-leader-ameet-satam-dedicated-a-museum-to-amitabh-bachchan-but-he-denied","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के नाम पर म्यूजियम बनाना चाहते थे ये BJP विधायक, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के नाम पर म्यूजियम बनाना चाहते थे ये BJP विधायक, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उनके नाम पर बन रहे म्यूजियम को लेकर बड़ी बात कही है। पता हो कि हाल ही में बीजेपी विधायक अमीत सतम ने उनके नाम पर म्यूजियम बनाने की बात कही थी।
अमिताभ ने अमीत सतम की बात का जवाब देते हुए कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि मैंने इसकी सहमति बिल्कुल नहीं दी है। ऐसा कुछ भी नहीं होगा। गौरतलब है कि अंधेरी विधायक अमीत ने बीते दिनों विधानसभा में अमिताभ के नाम पर म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव रखा था।
Not approved AT ALL .. it shall not be done !!😡 https://t.co/x2Q5vGZ7xO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 23, 2018
खबरों की मानें तो अमीत ने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के काम को देखते हुए यह म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव रखा था। वह इस म्यूजियम को जुहू स्थिति अमिताभ के घर के नजदीक बनना चाहते हैं। लेकिन अमिताभ ने विधायक अमीत की बातों पर सहमति जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें कि महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘102 नॉट आउट’की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अमिताभ इस फिल्म में एक 102 साल के बूढ़े इंसान का किरदार निभा रहे हैं जो कि 75 साल के ऋषि कपूर के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। फिल्म 4 मई को रिलीज होगी।