फिल्म निर्माता महेश हडावले की लघु फिल्म 'चलो जीते हैं' 29 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। आमतौर पर फिल्म का प्रमोशन फिल्म के स्टारकास्ट करते हुए नजर आते हैं लेकिन यह पहली ऐसी फिल्म है, जिसका प्रचार केंद्र मंत्री से लेकर बीजेपी के तमाम बड़े नेता कर रहे हैं।
{"_id":"5b58bce74f1c1b45748b70c2","slug":"bjp-promote-chalo-jeete-hain-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों बीजेपी कर रही है इस फिल्म का प्रमोशन, बड़े-बड़े नेताओं ने धड़ाधड़ किए ट्वीट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर क्यों बीजेपी कर रही है इस फिल्म का प्रमोशन, बड़े-बड़े नेताओं ने धड़ाधड़ किए ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
चलो जीते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
chalo jeete hai
महेश हडावले ने कहा है कि उनकी यह फिल्म राजनीतिक नहीं लेकिन इसके बावजूद कई मंत्री अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। दरअसल यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन की कहानी पर आधारित बताई जा रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है। इस फिल्म के बारे में रविशंकर प्रसाद, जयंत सिन्हा, राज्यवर्धन राठौर और जगह प्रकाश नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री ट्वीट कर चुके हैं।
chalo jeete hai
इस फिल्म के बारे में लोगों को तब समझ आया जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चलो जीते हैं... नरेन्द्र मोदी जी के बचपन पर आधारित फिल्म हमें जीवन जीने के गुर सिखाती है।' वहीं इसके निर्माता इस बात को कहने से बच रहे हैं कि यह फिल्म पीएम मोदी के बचपन पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chalo jeete hai
जानकारों की माने तो यह पहली बार हो रहा है जब बीजेपी किसी फिल्म को इतने बड़े स्तर प्रमोट कर रही है। जानकारी यह भी है कि कल यानी गुरुवार को यह फिल्म राष्ट्रपति भवन में दिखाई जाएगी। इस फिल्म को अब तक नेताओं के अलावा बीजेपी राजस्थान, बीजेपी उत्तर प्रदेश और बीजेपी दिल्ली सहित बीजेपी की कई राज्य इकाइयों के ट्वीटर हैंडल से ट्विटर पर प्रमोट की जा चुकी है।
विज्ञापन
bal narendra comics
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भी नरेंद्र मोदी के बचपन पर आधारित एक कॉमिक्स आई थी, जिसका नाम बाल नरेंद्र था। उस कड़ी में अब उनके बचपन पर आधारित फिल्म आ रही है।