फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Adam: 'द रॉक'- वरुण की बातचीत से ट्वीटर हुआ गुलजार, 'ब्लैक एडम' एक्टर बोले- मुझे फिल्म देखकर जरूर बताएं

Sun, 16 Oct 2022 07:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Black Adam: Dwayne Johnson can not wait for varun dhawan to watch film and to know what he thinks about it
वरुण धवन, ड्वेन जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे आज कल आए दिन एक साथ किसी न किसी फिल्म में काम करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये स्टार्स एक-दूसरे की फिल्मों के फैन भी होते हैं और अक्सर एक-दूसरे की मूवीज की तारीफ भी करते हैं। इसका हालिया उदाहरण बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन और हॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्शन हीरो ड्वेन जॉनसन के बीच सोशल मीडिया पर हुई चिट-चैट ने दिया। इस बातचीत में ड्वेन जॉनसन को वरुण से कहते देखा गया कि वह उनको फिल्म 'ब्लैक एडम' देखने और इसकी समीक्षा करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

Black Adam: Dwayne Johnson can not wait for varun dhawan to watch film and to know what he thinks about it
वरुण धवन, ड्वेन जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ड्वेन जॉनसन की आगामी सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक एडम' को लेकर वार्नर ब्रोस ने शनिवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ चार दिन रह गए हैं। इस ट्वीट में उन्होंने फिल्म के मुख्य अभिनेता ड्वेन जॉनसन को  भी टैग किया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, ड्वेन ने ट्वीट किया, ' ब्लैक एडम की सराहना करने के लिए थैंक्यू इंडिया। अभी अपने टिकट बुक करें - यह एक सच्चा थिएट्रिकल अनुभव होगा। पिछले हफ्ते आपके देश की सभी मीडिया से जुड़ना बहुत अच्छा लगा। लव यू बैक और फिल्म को एंजॉय करें !!' 
Alia Bhatt: रणबीर के बाद आलिया ने भी बनाया फिल्मों से ब्रेक लेने का प्लान! मैटरनिटी लीव पर जाएंगी अभिनेत्री

Black Adam: Dwayne Johnson can not wait for varun dhawan to watch film and to know what he thinks about it
ब्लैक एडम - फोटो : सोशल मीडिया

ड्वेन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'लेट्स गो..आखिरकार मुझे अपने हीरो को बड़े पर्दे पर वापस देखने को मिलेगा।' इसके साथ ही अभिनेता ने ड्वेन को टैग भी किया। ड्वेन ने वरुण को जवाब देते हुए कहा, 'थैंक्यू ब्रदर! आपके फिल्म देखने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता। इसे बनाने के लिए मैंने 15 साल लंबी लड़ाई लड़ी है। यह इंतजार करने के लायक है। फिल्म देखने के बाद मुझे जरूर बताएं आपको यह कैसी लगी।'
Sukanya Dutta: सुकन्या ने खोले बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के काले राज, निर्देशक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Adam: Dwayne Johnson can not wait for varun dhawan to watch film and to know what he thinks about it
ब्लैक एडम - फोटो : twitter

ड्वेन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्लैक एडम' भारत में अपनी वैश्विक रिलीज से एक दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म वार्नर ब्रदर्स और न्यू लाइन सिनेमा के 'शाजम' का स्पिन-ऑफ है, जिसमें जाचरी लेवी शामिल हैं। यह कैरेक्टर 1940 के दशक में पहली बार डीसी कॉमिक्स में विलेन के रूप में दिखाई दिया था। फिल्म के ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन का दमदार अंदाज नजर आया था, जिसे देख दर्शकों का उत्साह इस फिल्म के लिए काफी बढ़ गया है।
शो से बाहर आते ही गोरी नागोरी पर फूटा श्रीजिता डे गुस्सा, कहा- वह बहुत अहंकारी और नासमझ हैं

Let’s goo 🔥🐺🐺🐺 finally gonna get to see my hero back on big screen @TheRock #BlackAdam https://t.co/hD7L9lV3yB

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed