बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले सलमान को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। ये शख्स अंतर राज्य गिरोह का सरगना लॉरेंस बिश्नोई है। लॉरेंस ने मीडिया से बात करने के दौरान सलमान को ये धमकी दे डाली।
सलमान की जान को बड़ा खतरा, कुख्यात आरोपी ने कहा- 'जब जोधपुर आएगा तब मार दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉरेंस ने कहा, 'वैसे तो मैं छात्र नेता हूं। पुलिस का तो काम है आरोप लगाना, लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे। सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा।' बता दें कि लॉरेंस पर हत्या, अवैध वसूली, रंगदारी और फायरिंग के कई मामले कई राज्यों में चल रहे हैं।
पढ़ें- ऐश्वर्या राय को मां बताने वाले 29 साल के इस शख्स के बारे में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आया हर एक सच
हाल ही में लॉरेंस भारी पुलिस सुरक्षा के बीच में जोधपुर के कोर्ट में पेश किया गया। कुछ दिनों पहले उसने व्यापारी वासुदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। साल 1998 में सलमान ने जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। उसी के चलते बिश्नोई समाज की नाराजगी चल रही है।
पढ़ें- सैफ अली खान की बेटी का ऐसा वीडियो सामने आया, आखिर ये क्या कर रही हैं?
पेशी के दौरान सलमान के वकील ने चश्मदीद गवाह पूनमचंद के गवाही की वीडियो सीडी अदालत में चलाई। गवाह के बयान को देख सलमान भावुक हो गए ओर उनकी आंखें नम हो गईं। इस दौरान सलमान के चेहरे पर टेंशन भी साफ देखी गई।