फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल पहले सलमान ने मान ली होती इस शख्स की बात, तो जेल में ना बितानी पड़ती 20 रातें

Fri, 06 Apr 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
black buck case sooraj barjatya hold up salman khan during film shooting
salman khan

काला हिरण शिकार केस में सलमान को शुक्रवार की रात भी जेल में बितानी पड़ेगी। इससे पहले भी वह 19 रातें जेल में बिता चुके हैं। सलमान भले ही दोषी करार दिए गए हों लेकिन बाकि सितारों सैफ अली खान,  सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया है। मामला 1 अक्टूबर 1998 का है जब फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान को शिकार पर जाने के लिए एक शख्स ने रोका था। 

black buck case sooraj barjatya hold up salman khan during film shooting
Salman and Sooraj Barjatya

अगर 20 साल पहले सलमान ने उस शख्स की बात मान ली होती तो आज उन्हें जेल में दिन नहीं बिताने पड़ते। दरअसल वह शख्स कोई और नहीं बल्कि सलमान के खास दोस्त सूरज बड़जात्या हैं। खबरों की मानें तो सलमान खान और सैफ अली खान हिरण शिकार का प्लान बना चुके थे। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी। 

black buck case sooraj barjatya hold up salman khan during film shooting
हम साथ-साथ हैं

सलमान और सैफ ने जब शिकार का प्लान बनाया तो उनका साथ नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे ने दिया। कथिततौर पर वह हिरण का मांस खाना चाहती थीं। आपको बता दें कि सलमान ने सूरज बड़जात्या के साथ फिल्म 'हम साथ-साथ हैं ' के अलावा 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
black buck case sooraj barjatya hold up salman khan during film shooting
करिश्मा कपूर

'हम साथ-साथ हैं' में सैफ अली खान के अपोजिट करिश्मा कपूर भी थीं लेकिन वह उस वक्त जोधपुर में नहीं थीं। जिस वजह से वह सलमान, सैफ, नीलम, सोनाली और तब्बू के साथ नहीं गईं। निश्चित रूप से आज वह इसका शुक्र मना रही होंगी।

विज्ञापन
black buck case sooraj barjatya hold up salman khan during film shooting
मोहनीश बहन और महेश ठाकुर

फिल्म के बाकी स्टारकास्ट की बात करें तो मोहनीश बहल और महेश ठाकुर भी थे। मोहनीश ने फिल्म में तब्बू के पति और महेश ठाकुर ने नीलम के पति का रोल किया था। जब सलमान और सैफ ने दोनों को शिकार के लिए इनवाइट किया तो उन्होंने साथ जाने से इनकार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed