फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Panther 2 Box Office Collection: दुनियाभर में धमाल मचा रही ब्लैक पैंथर 2, पांचवे दिन भारत में कमाए इतने

Tue, 15 Nov 2022 10:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Nov 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Black Panther Wakanda Forever Day 5 Worldwide collection: Marvel Cinematic Universe Film Performance in india
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर-वाकांडा फॉरएवर’ अपने कलेक्शन को लेकर लगातार चर्चा में है। भारत में 12.96 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली यह फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म की रिलीज को आज पांच दिन पूरे हो गए हैं। बता दें कि फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज हुई है। कलेक्शन के मामले में फिल्म रोज नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में शानदार ओपनिंग ली, फिर शनिवार और इतवार को फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ। चौथे दिन (सोमवार) फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन यह प्रदर्शन खराब नहीं कहा जा सकता। आज फिल्म का पांचवे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।



Dalljiet Kaur: दलजीत कौर से बेपनाह इश्क करते थे शालीन भनोट, जानें शादी के बाद कैसे अलग हो गईं दोनों की राहें

Black Panther Wakanda Forever Day 5 Worldwide collection: Marvel Cinematic Universe Film Performance in india
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : Social Media

भारत में पसंद की जा रही फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लैक पैंथर 2 ने भारत में पहले दिन 12.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 14.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 14.74 करोड़ रुपये जुटाए। चौथे दिन यानि पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई। लेकिन, वर्किंड डे के लिहाज से यह खराब प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता। बता दें कि चौथे दिन फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब इसका पांचवे दिन का कलेक्शन भी आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती अनुमानों के हिसाब से पांचवे दिन फिल्म ने 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 50.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Uunchai Collection Day 5: 'ऊंचाई' का बढ़िया प्रदर्शन जारी, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से पांचवें दिन भी मिला फायदा

Black Panther Wakanda Forever Day 5 Worldwide collection: Marvel Cinematic Universe Film Performance in india
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : Social Media

विदेशों में जलवा कायम
'ब्लैक पैंथर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी चौंकाने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में अब तक करीब 2700 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में कुल 2030 करोड़ रुपये का खर्च आया। फिल्म ने रिलीज होते ही बजट से अधिक कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लैक पैंथर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तुलना अगर भारत की दो टॉप फिल्मों- केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के संयुक्त कलेक्शन से की जाए तो भी 'ब्लैक पैंथर 2' ही आगे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ 2 ने 1235 करोड़ रुपये और आरआरआर ने 1135 करोड़ रुपये का कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था। दोनों को जोड़ने पर भी ब्लैक पैंथर कहीं आगे है।

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, अदाओं से फैंस की धड़कनें बढ़ाती नजर आईं डासिंग क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Panther Wakanda Forever Day 5 Worldwide collection: Marvel Cinematic Universe Film Performance in india
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

रेयान कूगलर ने किया है निर्देशन
मार्वल स्टूडियोज के कॉमिक कैरेक्टर ब्लैक पैंथर पर आधारित इस फिल्म का निर्माण केविन फीज और नेट मूर ने मार्वल स्टूडियो के बैनर तले ही किया है। रेयान कूगलर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ष 2022 में रिलीज हुई नॉन-मार्वल हॉलीवुड फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म के प्रीक्वल 'ब्लैक पैंथर' में टाइटल रोल निभाने वाले चैडविक बोसमैन को सीक्वल 'ब्लैक पैंथर 2' में श्रद्धांजलि दी गई है। गौरतलब है कि फिल्म ‘ब्लैक पैंथर-वाकांडा फॉरएवर’ वर्ष 2018 में रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक पैंथर' का सीक्वल है।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने टॉयलेट की तस्वीरें शेयर कर लोगों को किया हैरान, यूजर्स ने पूछा- ठीक हो ना?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed