फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'ब्लकैमेल' की एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, कहा- तैमूर जैसे स्टार किड्स को मिलती है लाइमाइट

Tue, 27 Mar 2018 06:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
blackmail actress kirti kulhari says that star kids have many advantages to enter in cinema
कीर्ति कुल्हारी

फिल्म 'ब्लैकमेल' में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने हाल ही में स्टारकिड्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आज भी हिंदी मेनस्ट्रीम सिनेमा में जगह बनाने के लिए 'बाहरी' लोगों को संघर्ष करना पड़ता है जबकि स्टार किड्स के लिए ये बहुत आसान है। 

blackmail actress kirti kulhari says that star kids have many advantages to enter in cinema

कीर्ति ने कहा है कि हिंदी मेनस्ट्रीम सिनेमा में 'बाहरी' लोगों को अहम किरदारों में बहुत ही कम देखा जाता है जबकि स्टार किड होने पर अच्छे रोल आसानी से मिल जाते हैं। कीर्ति के अनुसार इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए प्रोड्यूर्स के साथ अच्छी जान पहचान होना जरूरी है। हालांकि स्टार किड्स के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है। उन्हें अपने आप को इंट्रोड्यूस कराने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

blackmail actress kirti kulhari says that star kids have many advantages to enter in cinema

बड़े प्रोडक्शन हाउस बड़ी ही आसानी से उन्हें फिल्मों में लेने के लिए तैयार हो जाते हैं। उन प्रोडक्शन हाउसेज को ऐसा लगता है कि जिसे लोग नहीं जानते ऐसे लोगों पर पैसा लगाने से अच्छा है कि स्टार्स के बच्चों पर पैसा लगाया जाए क्योंकि दर्शक कम से कम इनके माता पिता को तो पहचानते ही हैं। कीर्ति का मानना है कि स्टारकिड्स के लिए ये एक बहुत बड़ी सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
blackmail actress kirti kulhari says that star kids have many advantages to enter in cinema
Taimur

फिल्म 'पिंक' की एक्ट्रेस कीर्ति ने कहा कि इसके अलावा स्टार्स के बच्चों को लोग बचपन से ही जानने लगते हैं जैसे की सैफ और करीना के बेटे तैमूर को आज दुनिया के लगभग ज्यादातर लोग जानते हैं। इसके अलावा शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा ऐसे स्टार किड्स हैं जो आज नए हीरो हीरोइन की तरह ही मशहूर हैं।

विज्ञापन
blackmail actress kirti kulhari says that star kids have many advantages to enter in cinema
कीर्ति

सोशल मीडिया के चलते आज हर स्टार का बच्चा पॉपुलर है। वह कब सो रहे हैं, कब खेलने जा रहे हैं, कब जिम जा रहे हैं या फिर उन्हें क्या पसंद है लोग इसके बारे में आसानी से जान जाते हैं। हालांकि उन्होंने ये माना कि अच्छे लोगों की अच्छी एक्टिंग उन्हें सक्सेस जरूर दिलाती है लेकिन इस तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता है। आपको बता दें कि 34 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी की आने वाली फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह इरफान खान की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed