{"_id":"601e48b98ebc3e4c810c10c6","slug":"bob-marley-75th-birth-anniversary-lesser-known-facts-about-bob-marley","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bob Marley Birthday: धार्मिक मान्यताओं की वजह से गई थी बॉब मार्ले की जान, क्या आप जानते हैं जमैकन लेजेंड के बारे में ये रोचक बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bob Marley Birthday: धार्मिक मान्यताओं की वजह से गई थी बॉब मार्ले की जान, क्या आप जानते हैं जमैकन लेजेंड के बारे में ये रोचक बातें
जमैका के मशहूर गायक और संगीतकार बॉब मार्ले (Bob Marley) का आज जन्मदिन है। 6 फरवरी, 1945 को जमैका में जन्में बॉब मार्ले का माता पिता ने नेस्टा रॉबर्ट मार्ले नाम रखा था लेकिन पासपोर्ट में एक गलती की वजह से उनका नाम रॉबर्ट नेस्टा मार्ले हो गया। इतना ही नहीं उनके जन्मदिन की तारीख उनके सर्टिफिकेट में 6 अप्रैल लिखी गई थी क्योंकि उनकी मां को उनके जन्मदिन की तारीख रजिस्टर कराने में थोड़ा वक्त लग गया था। आइए जानते हैं जमैकन लेजेंड बॉब मार्ले के बारे में...
2 of 6
bob marley
- फोटो : File Photo
भारत में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां हर जगह उनके नाम की टी-शर्ट और पोस्टर्स बिकते हुए मिल जाएंगे। बॉब ने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में 'द वेलर्स' ग्रुप के साथ की थी और लंबे संघर्ष के बाद साल 1977 में उनका सोलो एलबम एक्सोडस रिलीज हुआ। इसने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इसकी कुल 7.5 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।
3 of 6
bob marley
- फोटो : File Photo
क्या आप जानते हैं बॉब हाथ की रेखाएं पढ़ते थे। पहले तो किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उनके द्वारा कही गईं बातें सच होने लगी तो उनकी मां को यकीन हुआ। बाद में उन्होंने ये काम छोड़ दिया और गायक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bob marley
- फोटो : File Photo
बॉब ने दुनिया की समस्याओं को अपने गीतों के जरिए उजागर किया। उनके गीतों को सुनने वाले खुद को उनके रहन-सहन से और उनकी बातों से जुड़ाव महसूस करते थे। फैंस का मानना है कि बॉब के म्यूजिक में एक जादू है। आप चाह कर भी उससे दूर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
5 of 6
bob marley
- फोटो : File Photo
बॉब मार्ले और उनके बैंड 'Wailers' के आने के बाद Reggae म्यूजिक को दुनिया के कोने-कोने में सुना जाने लगा। पहले Reggae म्यूजिक सिर्फ जमैका में पसंद किया जाता था। बॉब को किंग्सटन में व्हाइट बॉय के नाम से जाना जाता था। बॉब बेहद दयालु इंसान थे। उन्होंने गरीबी का अनुभव किया था, फिर जब उनके पास पैसे आ गए तो उन्होंने अपने दोस्तों और गरीब लोगों को जमैका में ही घर खरीदकर दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।