{"_id":"5ccfd658bdec2206ff5a5748","slug":"bobby-deol-start-his-web-series-class-of-83-shooting-shah-rukh-khan-produce-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुरू हुई 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग, बॉबी देओल के सहारे शाहरुख की बीजेपी के करीब आने की कोशिश!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शुरू हुई 'क्लास ऑफ 83' की शूटिंग, बॉबी देओल के सहारे शाहरुख की बीजेपी के करीब आने की कोशिश!
Mon, 06 May 2019 12:09 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 06 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
bobby deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'ज़ीरो' के फ्लॉप होने के बाद से ही हिन्दी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान बहुत सोच विचार कर ही अपने हाथ किसी प्रोजेक्ट में डाल रहे हैं। खबर है कि अभी वह किसी भी फिल्म पर काम नहीं करना चाह रहे हैं, बल्कि फिल्मों के प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
Bobby Deol
- फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' को प्रोड्यूस करने के बाद अब शाहरुख नेटफ्लिक्स के कुछ खास प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिनमे से एक में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
Best Of LucK Entire Team of #ClassOf83.... #BobbyDeol Love you so much will be again.. and love for @iamsrk @RedChilliesEnt.... pic.twitter.com/26Ac1uaiH1
— Rishabh (@Rishabh7720) May 5, 2019
bobby deol
- फोटो : Instagram
इस फिल्म का नाम है क्लास ऑफ 83 और कहानी एक निरीक्षक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रशिक्षक भी है, जिसके छात्र सम्मान, नैतिकता और देश भक्ति की जटिलताओं से जूझ रहे हैं। "देयर शूज़" और "औरंगजेब" जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अतुल सभरवाल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol
एक्टर बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, "मैं क्लास ऑफ 83 के साथ वेब की दुनिया में जाने के लिए बहुत खुश और उत्साहित हूं।" बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म 'रेस 3' में नज़र आए थे। शाहरुख नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट के अलावा 'बार्ड ऑफ ब्लड' व अन्य कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस करने वाले हैं।
विज्ञापन
बॉबी देओल
बॉबी देओल 'क्लास ऑफ 83' के अलावा अक्षय कुमार की आने वाली कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी नजर आएंगे। बॉबी ने 'रेस 3' से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी । बॉबी के आने वाले प्रोजेक्ट्स हिट हुए तो उनके करियर को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है ।