{"_id":"5ac6f5704f1c1b99618b5d3e","slug":"bodyguard-shera-brought-homemade-food-and-clothes-for-salman-khan-in-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को सजा होने के बावजूद पीछे नहीं हटे शेरा, जेल में भी निभाने पहुंचे फर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को सजा होने के बावजूद पीछे नहीं हटे शेरा, जेल में भी निभाने पहुंचे फर्ज
Fri, 06 Apr 2018 11:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान के साथ शेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया है। अन्य आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया गया है। शुक्रवार को भी सेशन कोर्ट में सलमान की याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत नहीं मिल पाई। इस मामले में शनिवार को फिर से सुनवाई होगी। इस वजह से सलमान को एक और रात जेल में गुजारनी पड़ेगी।
2 of 4
salman khan dinner
- फोटो : SELF
सलमान खान इस वक्त जेल में कैदी नम्बर 106 बनकर सजा काट रहे हैं। खबरों की मानें तो सलमान ने रात को जेल का खाना नहीं खाया। सलमान खान को सुबह नाश्ते में दलिया और चाय दी गई थी लेकिन उन्होंने जेल का खाना नहीं खाया। सलमान खान के लिए जेल में नाश्ता लेकर पहुंचे हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।
3 of 4
शेरा
जीहां शेरा वही शख्स हैं जो हर परिस्थिति में सलमान खान के साथ खड़े दिखाई दिए। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पिछले 20 सालों से उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सलमान जहां भी जाते हैं बॉडीगार्ड शेरा हमेशा ही उनके साथ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Salman Blackbuck
आपको बता दें कि सजा के ऐलान के कुछ ही देर बाद सलमान खान ने सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। कोर्ट ने कल तक के लिए मामला टाल दिया है। ऐसे में सलमान की एक और रात जेल में ही बीतेगी। उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-1 में रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।