{"_id":"618401e95c8dd049f148c954","slug":"bollywood-abhishek-bachchan-never-kissed-aishwarya-rai-onscreen-the-actor-told-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कभी नहीं किया ऑनस्क्रीन KISS, एक्टर ने खुद बताई थी इसकी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कभी नहीं किया ऑनस्क्रीन KISS, एक्टर ने खुद बताई थी इसकी वजह
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शाही अंदाज में शादी रचाई थी, जिसमें बॉलीवुड का लगभग हर चेहरा नजर आया था। तब से ही दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए लाखों-करोड़ों कपल्स को इंस्पायर कर रहे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। खास बात ये है कि, दोनों 'ढाई अक्सर प्रेम', 'गुरु', 'कुछ न कहो' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आए हैं।
इन फिल्मों में ऐश्वर्या और अभिषेक बतौर कपल देखे गए थे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि, इतनी फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद भी ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक-दूसरे को कभी ऑनस्क्रीन 'किस' नहीं किया। इसकी वजह खुद अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताई थी। आइए आपको बताते हैं अभिनेता ने क्या कहा था।
2 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : Instagram
दरअसल, एक बार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अमेरिकन एंकर ओपरा विनफ्रे के चैट शो में शामिल हुए थे। इस दौरान ओपरा विनफ्रे ने कपल से उनकी मैरिड लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवाल किए थे। इसी बीच एंकर ने अचानक ही अभिषेक और ऐश्वर्या से पूछ लिया कि, आप दोनों ने कभी ऑनस्क्रीन किस क्यों नहीं किया है? इस सवाल पर ऐश्वर्या पहले अभिषेक के गाल पर किस करती हैं और फिर अपने पति को कहती हैं कि, ‘चलो बेबी।’ यानी वह अभिषेक को इसकी वजह बताने के लिए कहती हैं।
3 of 5
अभिषेक, ऐश्वर्या
- फोटो : Bollywood
इसके बाद अभिषेक जवाब देते हुए कहते हैं, ‘हमारे यहां ये सब खुले में नहीं होता है। यह वेस्ट में आम बात है। यहां पर अपने पार्टनर को स्वीकार करने के लिए किस करने की जरूरत नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इंडियन ऑडियन्स को ये जरूरी लगता है। भारत में अगर दो लोग प्यार में होते हैं तो गाने सुनते हैं, लेकिन वेस्ट में इसका उल्टा है यहां किस करके ही दोनों एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai, abhishek bachchan
- फोटो : social media
अभिषेक के बाद ऐश्वर्या राय कहती हैं कि, ‘बॉलीवुड में हमारे पास ऐसे कई गाने हैं, जिसे हम काफी एंजॉय करते हैं।’ दोनों के इस जवाब से ओपरा विनफ्रे काफी खुश हो जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक और ऐश्वर्या
- फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 14 साल का समय हो गया है, लेकिन आज भी दोनों के बीच वही प्यार देखने को मिलता है, जो सालों पहले शादी के वक्त था। दोनों की एक बेटी आराध्या है, जो अपनी क्यूटनेस की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।