फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

102 NOT OUT: अपने फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, कहा- शुक्रिया

Mon, 14 May 2018 01:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
bollywood Actor Amitabh Bachchan greets his fans at his residence in Mumbai
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
बिग बी अमिताभ बच्चन रविवार को अपने आवास के बाहर अपने फैंस से मिले। मुंबई स्थित अपने आवास के बाहर अमिताभ बच्चन ने फिल्म '102 नॉट आउट' कामयाबी के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

 

 
bollywood Actor Amitabh Bachchan greets his fans at his residence in Mumbai
102 Not Out
आपको बता दें कि 4 मई को ही अमिताभ की फिल्म '102 नॉट आउट' रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज होने के बाद अमिताभ बच्चन पहली बार अपने फैन्स से अपने आवास पर रूबरू हुए। 
bollywood Actor Amitabh Bachchan greets his fans at his residence in Mumbai
102 Not Out‬
इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे के बीच होने वाली खटपट पर आधारित है। इस फिल्म में बिग बी 102 साल के एक बुजुर्ग के किरदार में हैं। वहीं उनके बेटे के किरदार में अभिनेता ऋषि कपूर हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म '102 नॉट आउट' धमाल मचा रही है। यह फिल्म अभी तक दूसरे हफ्ते में करीब 3 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood Actor Amitabh Bachchan greets his fans at his residence in Mumbai
सचिन तेंदुलकर ने देखी फिल्म 102 नॉट आउट
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म 102 नॉट आउट देखी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर की। वीडियो में फिल्म देखकर सचिन भावुक हो गए। वीडियो में सचिन ने अमिताभ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमिताभ एक्टिंग के मामले में पहले से ही एक अलग लेवल पर थे लेकिन इस फिल्म से सदी के महानायक और भी ऊपर चले गए हैं। 
विज्ञापन
bollywood Actor Amitabh Bachchan greets his fans at his residence in Mumbai
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म '102 नॉट आउट' के मेकर्स और क्रू को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। खुद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दफ्तर ने राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की मांग की है। फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा, 'किसी भी फिल्म मेकर के लिए यह गर्व की बात है कि उसकी फिल्म की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हो। मैं जानना चाहता हूं कि उन्हें फिल्म कैसी लगी।' राष्ट्रपति भवन में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऋषि कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'खुशी से ज्यादा यह सम्मान की बात है।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed