सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: 65 साल के अनिल कपूर ने फोटोशूट में किया 20 साल के लड़कों को फेल, ऐसा दमदार लुक पहले कभी नहीं देखा होगा

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 18 Feb 2022 05:02 PM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor photoshoot viral he looks so young at 65 netizens call him inspirational
Actor Anil Kapoor - फोटो : Social Media

65 साल के बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस के लिए चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में काफी जवान दिख रहे हैं। अनिल की इस फिटनेस का राज हर कोई जानना चाहता है। 65 साल की उम्र में जैसी उनकी बॉडी है, वो आकार पाना कई युवाओं के लिए सपना सच होने जैसा है।

Trending Videos
Anil Kapoor photoshoot viral he looks so young at 65 netizens call him inspirational
anil kapoor photoshoot - फोटो : Social Media

समंदर किनारे खड़े अनिल कपूर बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। एक्टर के फोटो शेयर करते ही उनके फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। एक फैन ने उनकी फोटो पर कमेंट किया कि 'आपकी एनर्जी और पीछे के सीन ने पॉजिटिविटी को दोगुना कर दिया है।' दूसरे ने लिखा है 'यंग मैन'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor photoshoot viral he looks so young at 65 netizens call him inspirational
एक्टर अनिल कपूर - फोटो : Social Media

बता दें कि अनिल कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। बुधवार को ही उन्होंने अपने श्रीलंका टूर की तस्वीरें साझा की थीं। जिसमें वे संमदर किनारे टहलते हुए दिख रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने बाइसेप्स फ्लांट करते हुए भी फोटो शेयर की थी। एक्टर की तस्वीरों को फैन खूब पसंद कर रहे हैं। अनिल फिटनेस के लिए रोजाना सुबह 6 बजे उठकर खाली पेट पानी पीते हैं। उसके बाद साइकिलिंग और जॉगिंग करते हैं। 

Anil Kapoor photoshoot viral he looks so young at 65 netizens call him inspirational
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media

अनिल डायट में जो भी लेते हैं, उसकी कैलोरी काउंट होती है। ब्रेकफर्स्ट में अंडा और अनाज-फल लेते है। सेंडविच के साथ पत्ता गोभी और सलाद भी खाते हैं। अनिल उबली हुई दाल और ब्राउन राइस लंच में खाते हैं। रात को जल्दी लंच कर लेते हैं। जिसमें फिश या चिकन शामिल होता है। अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म जुग-जुग जियो में दिखेंगे। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। पिछली बार उन्हें AK Vs AK में देखा गया था। जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप के साथ एक्टिंग की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed