{"_id":"632998febfec6b44de5dd7b2","slug":"bollywood-actor-armaan-kohli-gets-bail-from-bombay-high-court-after-a-year-in-drugs-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Armaan Kohli: ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली को बड़ी राहत, एक साल बाद अभिनेता को मिली जमानत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Armaan Kohli: ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली को बड़ी राहत, एक साल बाद अभिनेता को मिली जमानत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 20 Sep 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ड्रग्स मामले में फंसे अरमान कोहली बीते एक साल से जेल में बंद हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें पिछले साल अगस्त महीने में गिरफ्तार किया गया था लेकिन अब अरमान कोहली के लिए राहत की खबर सामने आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेता की जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब अरमान जेल से बाहर आ जाएंगे। कोर्ट ने अरमान को एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दी है।
Actor Armaan Kohli gets bail from Bombay High Court on a personal bond of Rs 1 lakh.
He was arrested by Narcotics Control Bureau in a drugs case & had been lodged in jail for the last 1 year.
अरमान कोहली ने इससे पहले भी कई बार अंतरिम जमानत याचिका लगाई थी लेकिन हर बार कोर्ट की तरफ से अरमान की याचिका को खारिज कर दिया। साल 2022 के फरवरी महीने में उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 14 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की थी, जिसे ठुकरा दिया गया था। इस दौरान अरमान कोहली ने बीमार माता-पिता से मिलने के लिए जमानत का अनुरोध किया था लेकिन बचाव पक्ष और अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ए.ए जोगलेकर ने अभिनेता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
3 of 4
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले साल एनसीबी ने अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी की थी। इस दौरान एनसीबी को अरमान के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ था जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के अनुसार, कोहली के घर से 1.2 ग्राम एमडी बरामद की गई थी, जबकि मामले में सह-आरोपी से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। कोहली की गिरफ्तारी मुख्य विक्रेता अजय राजू सिंह को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरमान कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने अरमान कोहली को कोर्ट में भी पेश किया था, जहां पर कोर्ट ने अरमान को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। अरमान को एनडीपीएस की धारा 21(ए), 27(ए), 28, 29,30 और 35 के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अरमान कोहली के घर से जो ड्रग्स बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।