फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ बनी लोगों की पहली पसंद, 75 रुपये में फिल्म देखने के लिए लोगों के बीच मची होड़

Tue, 20 Sep 2022 03:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Sep 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Part One Shiva Advance Booking National Cinema Day
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन मल्टीप्लेक्स में लोगों को 75 रुपये मेंं फिल्म देखने का ऑफर दिया गया था। हालांकि बाद एमएआई ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दी थी। अब यह आयोजन 23 सितंबर को होने जा रहा है। इस खास दिन पर लोग अपनी पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ बहुत ही कम दाम पर उठा सकेंगे। इस बीच कई शहरों में इस दिन के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सिनेमा दिवस को लेकर पुणे, मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Part One Shiva Advance Booking National Cinema Day
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के अनुसार दूसरे शहरों में भी जल्द ही सिनेमा दिवस के लिए बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दिन लोग सबसे ज्यादा रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' देखने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार  बड़ी संख्या में लोग 75 में रुपये में 'ब्रह्मास्त्र' देखने का प्लान बना रहे हैं। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Part One Shiva Advance Booking National Cinema Day
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में एक सूत्र ने एक मीडिया हाउस को बताया, 'यह पहले से ही अपेक्षित था कि ब्रह्मास्त्र की प्री बुकिंग सबसे ज्यादा होगी। इसके शोज की टिकट सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। हमें उम्मीद है कि फिल्म के सभी शोज की टिकट शुक्रवार को बिक जाएंगे।' बकौल रिपोर्ट्स ब्रह्मास्त्र के अलावा सीता रामम, हॉलीवुड फिल्म एवरीथिंग एवरी वेयर ऑल एट वंस, मराठी कॉमेडी बॉयज 3 गुजराती फिल्म फकत महिलाओं माते को भी बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों की मानें तो 23 सितंबर के लिए ब्रह्मास्त्र के अब तक दो लाख टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Alia Bhatt Brahmastra Part One Shiva Advance Booking National Cinema Day
ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 9 सितंबर को रिलीज हुई अयान मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। अब तक यह फिल्म कुल 220.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed