{"_id":"5d4ab9fc8ebc3e6cf035e589","slug":"bollywood-actor-mp-sunny-deol-skipped-lok-sabha-parliament-attendance-28-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल के फैंस को निराश कर सकती है ये खबर, जानिए कितने दिन रहे लोकसभा में मौजूद?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल के फैंस को निराश कर सकती है ये खबर, जानिए कितने दिन रहे लोकसभा में मौजूद?
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दौरान कई सितारों ने किस्मत आजमाई। इसमें से कुछ सितारे चुनाव में हार गए तो कुछ पहली बार में रिकॉर्ड तोड़ वोट पाकर सांसद बने। ऐसे एक अभिनेता का नाम सनी देओल (Sunny Deol) हैं। सनी देओल भाजपा से गुरदासपुर के सांसद हैं। सनी देओल के सांसद बनने के बाद अब एक ऐसी खबर आई है जो फैंस को जरूर निराश कर सकती है।
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : Social Media
लोकसभा अटेंडेंस रिकॉर्ड के मुताबिक सनी देओल मॉनसून सेशन (Monsoon Session) बढ़ाए जाने के बाद सदन में केवल 5 दिन ही मौजूद रहे। इसके बाद वह हफ्तेभर सदन में उपस्थित नहीं थे। कुल मिलाकर लोकसभा के मॉनसून सेशन के 37 दिनों में सनी 28 दिन अनुपस्थित रहे। इससे पहले सनी को कैंप ऑफिस जनपथ से जारी एक पत्र ने उन्हें विवादों में ला दिया है। इस पत्र में अनुसार गुरप्रीत सिंह हलके के महत्वपूर्ण मुद्दों और मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक तौर पर सनी देओल के प्रतिनिधि होंगे।
3 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पत्र के वायरल होते ही जहां क्रांगेस इसे धोखा बताया था तो वहीं सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'आप का दोष नहीं ये संगत है बीजेपी की। MP चुनते है मिलता प्रतिनिधि, प्रधानमंत्री चुनते है मिलता चौकीदार, प्रधान सेवक, फकीर, प्रचारमंत्री पर जनता को ये सब मंजूर है। आप भी अपने पिता जी की तरह बतौर MP काम करना।' एक और यूजर ने लिखा- 'लोकप्रियता के आधार पर तो चुनते है लेकिन ये लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं लेते है। भारत का विकास खाक होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sunny deol
- फोटो : file photo
सनी देओल ने गुरुदासपुर में कांग्रेस ने नेता सुनील जाखड़ के खिलाफ मैदान में उतरे थे। चुनाव के दौरान सनी देओल ने अपनी पूरा काम गुरदासपुर शिफ्ट कर लिया था। हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म का टीजर लॉन्च हो गया है। इस फिल्म को सनी देओल ने ही डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
Sunny Deol with Son Karan
- फोटो : file photo
इस फिल्म का नाम 'पल पल दिल के पास' है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा- 'यह मेरे लिए बहुत भावनात्मक वक्त है। अपने बेटे को बड़े पर्दे पर इस तरह से डेब्यू करते हुए। मुझे उम्मीद है कि दर्शक करण को पसंद करेंगे। साथ ही उसे वही प्यार देंगे जो उन्होंने मुझे इतने साल तक दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।