{"_id":"6550c355fea8f7fc95073ef3","slug":"bollywood-actor-paresh-rawal-gave-big-update-on-welcome-to-the-jungle-shooting-details-inside-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paresh Rawal: परेश रावल ने 'वेलकम 3' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Paresh Rawal: परेश रावल ने 'वेलकम 3' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
अभिनेता परेश रावल अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करते हैं। अब तक कई कॉमेडी फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं मे से एक हेरा फेरी और वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्में भी हैं। इन फिल्मों में परेश ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों ही फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में भी वह नजर आने वाले हैं। इस बीच दोनों फिल्म के अगले भाग को लेकर अभिनेता ने बड़ा अपडेट दिया है।
हाल ही में एक बातचीत में परेश ने बताया कि वे जल्द ही फिल्म वेलकम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए 68 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि प्रशंसकों की पसंदीदा फ्रेंचाइजी के लिए नया पार्ट बनाना एक चुनौतीपूर्ण काम है।
3 of 5
परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
पीटीआई से बात करते हुए परेश ने कहा,“हम दिसंबर में वेलकम 3 की शूटिंग शुरू करेंगे और हम इसे अगले साल रिलीज करेंगे। हेरा फेरी 3 भी जल्द ही आएगी। किसी फ्रेंचाइजी फिल्म में अगर कहानी अच्छी नहीं है तो वह जल्दी खत्म हो जाती है। ऐसा हंगामा 2 के साथ हुआ। हंगामा एक अच्छी फ्रेंचाइजी थी, लेकिन भाग दो ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जब आपके पास कोई लोकप्रिय किरदार या फिल्म हो तो आपको कुछ अलग करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप कोई फ्रेंचाइजी बना रहे हैं तो आपको मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी जैसा कुछ बनाना चाहिए। यह एक अच्छी तरह से बनाई गई फिल्म है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय-सुनील-परेश रावल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी पहली हेरा फेरी फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार भी थे। फिल्म में तीनों अभिनेताओं के किरदारों को काफी पसंद किया गया था। यह तिकड़ी 2006 में सीक्वल फिर हेरा फेरी के साथ लौटी थी, जिसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।