सब्सक्राइब करें

तिहाड़ जेल में 3 महीने तक बंद था बॉलीवुड का ये कॉमेडियन, एक-एक दिन सजा काट रहा था ऐसे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 23 Apr 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Rajpal Yadav released from Tihar jail shared experience
Rajpal Yadav - फोटो : file photo

कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को बॉलीवुड में 20 साल हो गए हैं। इन 20 साल में राजपाल यादव ने कई किरदार निभाए और अपनी एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस किया। 5 करोड़ का चेक बाउंस होने की वजह से राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की सजा सुनाई थी। राजपाल सजा काटकर फरवरी के आखिरी में जेल से रिहा हो गए। इस बीच राजपाल ने इंटरव्यू में बताया कि जेल वह एक एक दिन किस तरह बिता रहे थे।

Trending Videos
Bollywood actor Rajpal Yadav released from Tihar jail shared experience
rajpal yadav - फोटो : अमर उजाला

किसी भी एक्टर के लिए ग्लैमर वर्ल्ड के बाद जेल की चार दीवारी में जाना और वहां की जिंदगी बिताना आसान नहीं था। ऐसा ही हाल राजपाल यादव का भी हुआ। राजपाल यादव दिल्ली की तिहाड़ जेल में थे और अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान राजपाल ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया कि किस तरह से उन्होंने जेल के अंदर अपनी सजा काटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Rajpal Yadav released from Tihar jail shared experience
Rajpal Yadav - फोटो : twitter

राजपाल यादव ने इंटरव्यू में कहा- 'जेल में मौजूद लोगों से बातचीत करता था। उनके साथ एक्टिविटी में भाग लेता था। जब मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा होता था और गांव जाना पड़ता था तो मैं वहां के लोगों से भी बातचीत करता था। यह चीजें आपको जिंदगी में नई चीजें सिखाती हैं। जेल के अंदर मैंने राजू की पाठशाला बनाई थी। जहां मैं लोगों को एक्टिंग सिखाता था। मैं इस प्लान को दूसरे शहरों में भी ले जाना चाहता हूं।' 

Bollywood actor Rajpal Yadav released from Tihar jail shared experience
rajpal yadav - फोटो : social media

राजपाल यादव ने आगे कहा- 'जेल से बाहर आते ही सबको करेक्टर सर्टिफिकेट दिया जाता है। मुझे भी मिला जो अच्छा था।' तिहाड़ जेल में राजपाल यादव जेल नंबर 7 में थे। आपको बता दें, 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। 5 करोड़ की रकम की वापसी के लिए यादव ने एक्सिस बैंक मुंबई का एक चेक सुरेंदर सिंह को दिया जो सितंबर 2015 में बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। बाद में लोन देने वाले व्यक्ति ने कोर्ट की शरण ली।

विज्ञापन
Bollywood actor Rajpal Yadav released from Tihar jail shared experience
राजपाल यादव - फोटो : social media

कोर्ट में इसी साल समझौता हुआ कि राजपाल यादव 10 करोड़ 40 लाख की रकम वापस लौटाएंगे, लेकिन जब यह रकम राजपाल यादव ने नहीं चुकाई तो कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया गया। राजपाल यादव ने यह पैसा 2010 में हिंदी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिया था। इससे पहले जेल से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने कहा था ' मैंने कुछ खास लोगों पर विश्वास किया, लेकिन उन्होंने बाद में इस बात का गलत फायदा उठाया, लेकिन मैं अब इस पर कुछ नहीं कहना चाहता हूं, क्योंकि मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, मैं जानता हूं कि जिंदगी से अभी बहुत कुछ करने और सीखने  को मिलेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed