रणबीर कपूर के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। उनकी फिल्म एनिमल को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म की इस अपार सफलता पर रणबीर को बॉबी देओल, अनिल कपूर, संदीप रेड्डी वांगा और निर्माता भूषण कुमार के साथ जश्न मनाते देखा गया।
Animal Success: एनिमल की ताबड़तोड़ कमाई का जश्न मनाते दिखे रणबीर कपूर, तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि एनिमल शुक्रवार यानी एक दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 63.8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। फिल्म ने सिर्फ एक दिन में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया था। यह फिल्म रणबीर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
हाल ही में रणबीर को एनिमल की कोर टीम के साथ इसकी कामयाबी का जश्न मनाते देखा गया। पार्टी में रणबीर को पूरी तरह से काले रंग की पोशाक में देखा गया। तस्वीरों में फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती है। एनिमल ने दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन दर्ज किया है।
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने 66.27 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म के धमाकेदार कलेक्शन को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह तीसरे दिन 200 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने साझा किया नीना गुप्ता के साथ काम करने का अनुभव, कहा- उनकी ईमानदारी असर डालती है