फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: बिल्डर की इस हरकत के बाद सैफ अली खान ने दर्ज कराया केस, मांगा इतने करोड़ का हर्जाना

Wed, 12 Oct 2022 05:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 12 Oct 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Saif Ali Khan Filed A Case against builder asking for compensation more than 7 crore
सैफ अली खान - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता और पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' के साथ-साथ आगामी मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' टिकट खिड़की पर फेल रही, वहीं 'आदिपुरुष' में उनके लुक को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। ऐसे में अब खबर है कि सैफ अली खान ने एक बिल्डर से तंग आकर उस पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने उससे हर्जाने की मोटी रकम की मांग भी की है।      

Bollywood actor Saif Ali Khan Filed A Case against builder asking for compensation more than 7 crore
सैफ अली खान - फोटो : Social media

दरअसल, अभिनेता सैफ अली खान ने मिडसिटी के सातवें और आठवें फ्लोर पर तीन कमर्शियल अपार्टमेंट्स खरीदे थे। यह फ्लैट्स अभिनेता ने 53.34 करोड़ रुपये में खरीदे थे, जिसे बिल्डर से उन्होंने साल 2017 के जून महीने में बनाकर देने की मांग की थी। हालांकि, बिल्डर ऐसा करने में नाकाम रहा, जिसके चलते सैफ अली ने उसके खिलाफ  महाराष्ट्र रियल इस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी में केस किया था। इतना ही नहीं सैफ अली खान ने बिल्डर से करीब 7 करोड़ रुपये हर्जाने के तौर पर देने और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग भी की थी।  
GoodBye On OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘गुडबाय’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

Bollywood actor Saif Ali Khan Filed A Case against builder asking for compensation more than 7 crore
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल्डर ने अपार्टमेंट्स को साल 2019 तक बनाकर देने का वादा किया था, लेकिन वह इस डेडलाइन पर भी उन्हें तैयार नहीं कर पाया था। जहां सैफ अली खान का पक्ष यह है, वहीं बिल्डर का कहना है कि सैफ अली खान ने न तो बकाया पेमेंट किया और न ही अपार्टमेंट लेने में रुचि दिखाई, जबकि उन्होंने उन्हें अपार्टमेंट के तैयार होने की जानकारी दे दी थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अथॉरिटी ने सैफ और बिल्डर को पार्शियल रिलीफ दिया है।  
Double XL: सोनाक्षी सिन्हा-हुमा कुरैशी की डबल एक्सएल का ट्रेलर रिलीज, बॉडी शेमिंग का मुद्दा उठाती है फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Saif Ali Khan Filed A Case against builder asking for compensation more than 7 crore
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सैफ अली खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रम वेधा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं, लेकिन 'विक्रम वेधा' टिकट खिड़की तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है। इसके साथ ही आने वाले समय में सैफ अली खान ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में लंका पति रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। अलगे साल शुरुआत में रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'रामायण' पर आधारित इस फिल्म के पिछले दिनों रिलीज हुए ट्रेलर के बाद से ही इसमें सैफ अली खान को उनके लुक के कारण सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं 'आदिपुरुष' को बैन तक करने की मांग भी की जा रही है। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर पाती है यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
Bigg Boss 16: टीना दत्ता पर लगा अब्दु का शोषण करने का आरोप, यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed