साउथ स्टार रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'गुडबाय' ने 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी शामिल थे। रिलीज के बाद जहां फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था, तो कुछ दिनों बाद ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ धीमी पड़ गई। इमोशन और पारिवारिक ड्रामे से भरपूर 'गुडबाय' अब ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। जो लोग फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं और देखना चाहते हैं तो वह घर बैठे ही इसका आनंद ले सकते हैं।
GoodBye On OTT: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी ‘गुडबाय’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडबाय' को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसके ओटटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। ऐसे में दर्शक फिल्म को अपने घर बैठे ही नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। फिलहाल मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म अपनी रिलीज के छह हफ्ते बाद ओटीटी पर आ जाएगी। यानी 7 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म नवंबर मध्य तक नेटफ्लिक्स पर आ सकती है।
Akshay Kumar: लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
वहीं, फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म शनिवार को 1.4 करोड़ रुपये और रविवार को 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोमवार को कलेक्शन में गिरावट आई और 59 लाख की कमाई हो पाई। वहीं, मंगलवार को फिल्म ने 60 लाख का कलेक्शन कर लिया है और ऐसे फिल्म की कुल कमाई 4.96 करोड़ रुपये हो गई है।
Mili Teaser Out: माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर
बता दें कि विकास बहल द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है। फिल्म में बाप-बेटी के बीच पुराने रीति-रिवाजों को लेकर नोंकझोक होती दिखाई देती है। वहीं, अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी, एली अवराम, साहिल मेहता सहित कई कलाकार मौजूद हैं।
Urfi Javed: 'हाय हाय ये मजबूरी' गाने पर उर्फी और अंजलि अरोड़ा ने लगाए ठुमके, लोग बोले- दोनों जोकर एक साथ