फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celeb Favourite Food: कोई स्ट्रीट फूड का दीवाना, किसी को पसंद रेस्तरां का खाना, जानिए सेलेब्स के स्वाद

Wed, 12 Oct 2022 04:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Oct 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Favorite Restaurants and Their Dishes from Salman Khan to Ranbir Kapoor
सोनम कपूर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सेलेब्स बड़े पैमाने पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाल पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। ये सितारे भले ही अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान रखते हों, लेकिन चीटिंग डाइट से भी परहेज नहीं करते हैं। इन सितारों को कुछ खास डिशेज बेहद प्रिय हैं। जो कि ये किसी खास रेस्टोरेंट से ही खाना पसंद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये सितारे ज्यादातर किस रेस्टोरेंट में जाते हैं और इनको वहां की कौन सी डिश बेहद पसंद है।

Bollywood Celebs Favorite Restaurants and Their Dishes from Salman Khan to Ranbir Kapoor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
सलमान को जो भी जानता है वह बिरयानी के प्रति उनके प्यार के बारे में भई अच्छे से जानता है। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि बिरयानी फिक्स के लिए उनकी फेवरेट जगह कैफे नूरानी है। जो मुंबई के हाजी अली दरगाह के सामने स्थित है। 

Bollywood Celebs Favorite Restaurants and Their Dishes from Salman Khan to Ranbir Kapoor
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

शाहरुख खान
एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख खान से उनका फेवरेट फूड पूछा गया तो उन्होंने तंदूरी चिकन का नाम लिया। उन्होंने बताया था कि मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट में मेजो मेजो में पास्ता का आनंद लेते हैं और उन्हें होटल ताज का शामियाना काफी पसंद आता है।

Akshay Kumar: लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Favorite Restaurants and Their Dishes from Salman Khan to Ranbir Kapoor
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर
सोनम कपूर की फिटनेस देखकर कोई ये नहीं कह सकता कि उनको स्ट्रीट फूड खाना भी पसंद होगा। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा था, 'जुहू में कूपर अस्पताल के पास एक लड़का सबसे अच्छी पाव भाजी सर्व करता है, लेकिन मुझे अमर जूस सेंटर वाला भी पसंद है। एल्को पानी पुरी मेरे जीवन की सबसे अच्छी पानी पुरी है'।

विज्ञापन
Bollywood Celebs Favorite Restaurants and Their Dishes from Salman Khan to Ranbir Kapoor
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की पसंद पिज्जा और बर्गर जैसे जंक फूड के लिए नहीं हैं, बल्कि वह घर का बना खाना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें बेंगलुरु के समर्पण का इंडियन चाइनीज फूड बहुत पसंद है। इसके अलावा वह चीट डे पर बटर चिकन मसाला खाना पसंद करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed