फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता का व्हाट्सएप हैक कर दोस्तों को अश्लील वीडियो भेजे, एक शख्स के खिलाफ FIR

Fri, 08 Nov 2019 12:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 08 Nov 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor Sanchay Goswami WhatsApp account hacked FIR against the unidentified person
Sanchay Goswami - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता संचय गोस्वामी ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। संचय गोस्वामी का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया है। संचय बॉलीवुड की फिल्मों और सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करने के बाद उनके दोस्तों को आपत्तिजन वीडियो और तस्वीरें भेजी गई हैं। 

bollywood actor Sanchay Goswami WhatsApp account hacked FIR against the unidentified person
Sanchay Goswami - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार संचय गोस्वामी की शिकायत के बाद गोरेगांव पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (शब्द, इशारा या किसी की विनम्रता का अपमान करने का उद्देश्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संचय गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि कोई उनके व्हाट्सएप अकाउंट को अनधिकृत रूप से चलाने लगा और उसे बिजनेस अकाउंट में बदल दिया।

bollywood actor Sanchay Goswami WhatsApp account hacked FIR against the unidentified person
Sanchay Goswami - फोटो : social media

संचय गोस्वामी ने आगे कहा कि इसके बाद हैकर उनके फोन से अश्लील वीडियो और तस्वीरें उनके दोस्तों को भेजने लगा। इस बात का पता संचय को उस समय चला जब उनकी एक महिला मित्र के फोन पर संचय के फोन से वीडियो कॉल आया, जिसमें एक शख्स अश्लील हरकतें करता दिखाई दिया। इसके बाद महिला मित्र ने संचय गोस्वामी को इसके बारे में बताया। संचय गोस्वामी ने बताया कि उन्हें फोन हैक होने का शक मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जब उनके फोन पर छह नंबरों का एक ओटीपी आया जिसे उन्हें नजरअंदाज कर दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor Sanchay Goswami WhatsApp account hacked FIR against the unidentified person
Sanchay Goswami - फोटो : social media

संचय गोस्वामी ने आगे कहा कि ओटीपी नजरअंदाज करने के बाद उनके पास अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आया जिसको उन्होंने अमेरिका में रह रहे अपने भाई का समझकर उठा लिया। जिसके बाद मोबाइल फोन में छह अंकों का ओटीपी अपने आप उत्पन्न हो गया और कुछ देर के लिए उनका फोन ऑफ हो गया। इसके बाद से संचय गोस्वामी के फोन से अश्लील तस्वीरें और वीडियो उनके दोस्तों के पास जाने। अपने फोन को हैक की जानकारी संचय गोस्वामी ने सोशल मीडिया के जरिए भी दी है। 

पढ़ें: पानीपत फिल्म को लेकर अफगानिस्तान में छिड़ी बहस, वजह हैरान करने वाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed