फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Sood: घर के बाहर खड़े लोगों की फरियाद सुनने खुद पहुंचे सोनू, वीडियो देख लोग बोले- 'आप महान हैं सर'

Sun, 24 Jul 2022 06:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Jul 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood viral Video with Crowd listening their problems outside his House
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को कोरोना महामारी की दोनों लहरों के दौरान लोगों की काफी मदद करते हुए देखा गया था। इस समय कोरोना की रफ्तार तो धीमी जरुर हो चुकी है लेकिन अभिनेता अभी भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। वह आज भी लोगों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जो इस समय जमकर वायरल हो रहा है।

Bollywood Actor Sonu Sood viral Video with Crowd listening their problems outside his House
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है वीडियो में?

वायरल वीडियो सोनू सूद के घर के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में लोगों को लंबी कतारों मे देखा जा सकता है। सभी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर बहुत उम्मीदों के साथ एक्टर के पास पहुंचे हैं। एक्टर भी बड़ी ही शालीनता से सभी की बात सुनते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक छोटी बच्ची अपनी समस्या सुनाते हुए भावुक हो गई जिसके बाद सोनू ने उसके सिर पर हाथ रखकर मदद का आश्वासन दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Bollywood Actor Sonu Sood viral Video with Crowd listening their problems outside his House
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
जमकर हो रही तारीफ 

सोनू के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फैंस जमकर अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, 'ये असली हीरो हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें भगवान बताया। एक और यूजर ने लिखा, 'आप महान है सर।' इसके अलावा ज्यादातर लोग इस इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार सोनू पर लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Sonu Sood viral Video with Crowd listening their problems outside his House
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा वह इस समय छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में वह रोडीज शो को होस्ट करते हुए नजर आए थे। इस शो में उनके होस्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed