सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ सफल रहती हैं तो वही बहुत सी फिल्में फ्लॉप की श्रेणी में चली जाती हैं। पिछले कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर हर जॉनर की अलग-अलग फिल्में रिलीज तो हो रही हैं, उनमें से बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप कैटेगरी में चली जा रही हैं। वहीं साउथ की फिल्में टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई में लगी हुई हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा रिलीज हुई। शमशेरा के लिए पिछले काफी समय से रणबीर प्रमोशन में जुटे हुए थे। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म हिट हो सकती है। लेकिन पहले दिन का कलेक्शन जब सामने आया तो मेकर्स के हाथ सिर्फ निराशा लगी। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर साउथ की दो फिल्में मलयंकंजू और थैंक यू रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Box Office Report: दूसरे दिन भी धीमी रही रणबीर की 'शमशेरा' की रफ्तार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमशेरा
बीते महीने से रणबीर कपूर अपनी फिल्म को लेकर खूब जोर-शोर से प्रमोशन में लगे हुए हैं। ट्रेलर के बढ़िया व्यूज मिलने के बाद पूरी उम्मीद थी कि फिल्म सुपरहिट होने वाली है। फिल्म को हिट कराने के लिए मेकर्स ने भूल-भुलैया 2 वाला फॉर्मुला अपनाकर एडवांस बुकिंग भी शुरु कर दी थी, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये की कमाई थी। शनिवार को इस फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक शमशेरा का कुल आंकड़ा करीब 21 करोड़ रुपये के आसपास हो चुका है।
थैंक यू
तेलुगू अभिनेता नागा चैतन्य की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू' 22 जुलाई 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 1.50 करोड़ रुपये है। अब तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 3.80 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा राशि खन्ना , मालविका नायर, अविका गौर, साई सुशांत रेड्डी और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं।
मलयंकुंजू
फहाद फासिल अभिनीत सर्वाइवल ड्रामा 'मलयंकुंजू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साजिमोन प्रभाकरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शनिवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल कारोबार 3.5 करोड़ रुपये हो गया है।
हिट द फर्स्ट केस
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म हिट द फर्स्ट केस पहले हफ्ते में कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। नवें दिन यानि 23 जुलाई को फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो हिट द फर्स्ट केस के कलेक्शन में कोई सुधार नहीं हुआ है। अब तक इसका कुल कारोबार 8.87 करोड़ रुपये रहा।