फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: डांसर नहीं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थीं सपना चौधरी, जानें कितनी हैं पढ़ी-लिखी?

Sun, 24 Jul 2022 06:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Jul 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi dancer Sapna Choudhary wanted to become a inspector know about her qualifications and career
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी अपने डांस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। सपना की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं। सपना ने फैंस को कई हिट गाने दिए हैं। उनके गाने शादियों और पार्टियों की शान बन गए हैं। ऐसे में ये कहा जाए कि सपना के गानों के बीना आज के हर फंक्शन अधूरे हैं तो यह भी सच है। लेकिन क्या आपको पता है कि सपना चौधरी कभी भी एक डांसर नहीं बनाना चाहती थीं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में...

Haryanvi dancer Sapna Choudhary wanted to become a inspector know about her qualifications and career
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी पड़ी लिखी हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी आज के समय में मशहूर डांसर हैं लेकिन एक समय था जब वह पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं। बचपन में सपना हमेशा ही पुलिस अधिकारी बनने के बारे में सोचती थीं और इसके लिए वह मेहनत भी करती थीं। लेकिन जब वह 11 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया। पिता के गुजरने के बाद सपना के घर में पैसों की तंगी हुई और फिर वह छोटी उम्र में काम के लिए निकल पड़ीं। जब सपना ने अपने काम की शुरुआत की थी तब वह महज 14 साल की थीं और इसी वजह से सपना की पढ़ाई बीच में रुक गईं। सपना सिर्फ 8वीं पास हैं।  

Haryanvi dancer Sapna Choudhary wanted to become a inspector know about her qualifications and career
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी मिलती थी सपना को फीस
सपना चौधरी ने घर की आर्थिक तंगी की वजह से स्टेज शो करने शुरू किए थे लेकिन धीरे-धीरे यही काम सपना की पहचान बन गया है। एक समय था जब सपना चौधरी एक स्टेज शो के लिए महज 3100 रुपये चार्ज करती थीं। लेकिन अब वह एक शो के लिए लाखों में चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi dancer Sapna Choudhary wanted to become a inspector know about her qualifications and career
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

अब लाखों में है सपना की फीस
सपना चौधरी अब हरियाणा के अलावा, देश के कई राज्यों में स्टेज शोज करती हैं और उनसे वह चंद घंटों में लाखों कमा लेती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सपना एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा, अगर वह किसी इवेंट में दो से तीन घंटे के लिए शामिल होती हैं, तो उसके लिए भी वह तीन लाख रुपये वसूलती हैं। इतना ही नहीं, डांसर एक म्यूजिक वीडियो के लिए मोटी रकम लेती हैं। दावा है कि वह एक म्यूजिक वीडियो के लिए 50 लाख रुपये तक लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed