{"_id":"5ee5d8ca8ebc3e43230f837e","slug":"bollywood-actors-like-mandakini-vijayta-pandit-ayesha-jhulka-debut-in-1980s","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"80 के दशक में चलता था इन हसीनाओं का बोलबाला, खूब उड़े थे मंदाकिनी और दाऊद के अफेयर के चर्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
80 के दशक में चलता था इन हसीनाओं का बोलबाला, खूब उड़े थे मंदाकिनी और दाऊद के अफेयर के चर्चे
80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में रिलीज हुईं। ये वो दौर था जब सिनेमा में बदलाव हो रहे थे। इस दौर में कई अभिनेत्रियों ने डेब्यू किया जो अपनी पहली फिल्म से ही सुपरहिट भी हुईं, हालांकि बाद में इन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया । चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...
2 of 6
विजेयता पंडित
- फोटो : social media
80 दशक की मशहूर हीरोइन विजेयता पंडित ने 'लव स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही वह रातों-रात स्टार बन गईं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर कुमार गौरव के साथ डेब्यू किया था।
3 of 6
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने 11 साल की उम्र में फिल्म 'कैसे कैसे लोग' (1983) से अपना करियर शुरू किया। 2010 तक आयशा ने अपने 27 साल के करियर में करीब 52 फिल्मों में काम किया। आयशा जुल्का ने करियर के पीक पर पहुंचकर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंदाकिनी और दाऊद
- फोटो : सोशल मीडिया
1985 में फिल्म 'मेरा साथी' से शुरू हुआ 'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी का करियर 1996 में 'जोरदार' के साथ खत्म हो गया। 80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली मंदाकिनी इन दिनों तिब्बतन योगा की क्लासेस चलाती हैं और वे दलाई लामा की फॉलोअर भी हैं। मंदाकिनी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
फराह नाज
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं फराह नाज अपने जमाने में शार्ट टेम्पर्ड, अग्रेसिव एक्ट्रेस मानी जाती थी, वो कब किसे पीट दें कहना मुश्किल था। इसी रवैये के चलते उन्हें 80 के दशक की सबसे विवादित एक्ट्रेस माना जाता था। तब्बू फराह की छोटी बहन हैं। अपनी खूबसूरती और अदाकारी से बॉलीवुड पर राज करने वाली फराह नाज ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, लेकिन करियर के पीक पर शादी करके वो अचानक गायब हो गईं। फराह नाज की पहली फिल्म फासले थी जो 1985 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।