फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actors Wife: आयशा श्रॉफ से माना शेट्टी तक, ये हैं सुपरस्टार्स की गुमनाम पत्नियां, कमाती हैं करोड़ों

Sun, 05 Jun 2022 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 Jun 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actors successful wife: Jackie Shroff wife Ayesha Shroff to John Abraham Suneil Shetty anil Kapoor life partners are running own business
सुनील शेट्टी-माना शेट्टी,जैकी श्रॉफ-आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर कहा जाता है कि एक सफल इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है। मगर, अपने पति की सफलता में बराबर साथ देने वाली महिलाएं अब खुद के करियर पर भी फोकस करती हैं। इस मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार्स की पत्नियां भी शामिल हैं। भले ही वह रुपहले पर्दे की रंगीन दुनिया से दूर हैं। मगर, बिजनेस के मामले में उनका झंडा बुलंद है। जैकी श्रॉफ से लेकर सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम और दक्षिण सुपरस्टार दलकीर सलमान की पत्नियों के नाम सुपर बिजनेस वुमन की लिस्ट में शुमार हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Bollywood actors successful wife: Jackie Shroff wife Ayesha Shroff to John Abraham Suneil Shetty anil Kapoor life partners are running own business
जैकी श्रॉफ- आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की लव स्टोरी से सभी वाकिफ हैं। आज इन दोनों की एनिवर्सिरी है। दिलचस्प बात यह है कि जैकी श्रॉफ, आयशा के जन्मदिन के दिन उनके साथ विवाह बंधन में बंधे थे। इनकी शादी 5 जून 1987 को हुई। जैकी श्रॉफ को तो सभी जानते हैं। मगर, उनकी पत्नी आयशा का भी फिल्मी दुनिया से कनेक्शन रहा है। फिलहाल वह पर्दे के पीछे से सबकुछ संभालती हैं। दरअसल आयशा श्रॉफ फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जैकी श्रॉफ के साथ मिलकर वह मीडिया कंपनी जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड चलाती हैं।

Bollywood actors successful wife: Jackie Shroff wife Ayesha Shroff to John Abraham Suneil Shetty anil Kapoor life partners are running own business
अनिल कपूर-सुनीता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनीता कपूर
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर भी सफल बिजनेसवुमन हैं। वह फैशन स्टाइलिस्ट हैं और मशहूर फैशन डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार हैं। इसके अलावा उनके पास अपनी सफल ज्वैलरी लाइन है। उनकी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर को भी अपनी मां से ही बिजनेस का आइडिया मिला होगा। सुनीता कपूर के डिजाइन किए गए गहने रॉयल्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक सभी पहनते हैं। फोर्ब्स एंड बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक सुनीता कपूर की नेट वर्थ करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actors successful wife: Jackie Shroff wife Ayesha Shroff to John Abraham Suneil Shetty anil Kapoor life partners are running own business
सुनील शेट्टी-माना शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

माना शेट्टी
बॉलीवुड स्टार्स की कमाऊ पत्नियों का जिक्र हो तो सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी का नाम कैसे भूल सकते हैं? माना शेट्टी भारत की जानी-मानी बिजनेस वुमन हैं। वह अपने फर्निशिंग के बिजनेस के लिए जानी जाती हैं। कई हाई प्रोफाइल क्लाइंट उनके पास आते हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी ने काफी निवेश किया हुआ है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री में माना शेट्टी की अपनी एक अलग ही पहचान और शोहरत है। माना शेट्टी एक सफल बिजनेसवुमन के साथ ही एक सफल सोशल वर्कर और रियल एस्टेट क्वीन भी हैं। माना शेट्टी ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर ए2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजक्ट शुरू किया। इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने मुंबई में कई सारे लक्जरी विला बनाए हैं। करीब 6500 स्कवेयर फीट में फैले हर विला में सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। इसके अलावा माना शेट्टी एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जिसमें सजावट से लेकर रोजमर्जा की हर लग्जरी चीज उपलब्ध है। वह 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। एनजीओ फंड जुटाने के लिए माना शेट्टी समय-समय पर 'आराइश' के नाम से प्रदर्शनी भी लगाती रहती हैं और जो पैसा आता है उसे महिलाओं की जरूरत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने माना से साल 1991 में शादी की थी। माना शेट्टी की नेट वर्थ करीब 14 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Bollywood actors successful wife: Jackie Shroff wife Ayesha Shroff to John Abraham Suneil Shetty anil Kapoor life partners are running own business
जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिया रुंचल 
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वह बॉलिवुड पार्टीज में भी बहुत कम हिस्सा लेती हैं। काम की बात करें तो प्रिया एक फाइनेंशियल एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वह अमेरिका में रहती थीं। प्रिया इस मायने में खास हैं कि वह दूसरी बॉलिवुड सुपरस्टार्स की पत्नियों से बिल्कुल अलग हैं। वह भले ही जॉन के साथ कैमरे के सामने कम आती हैं, लेकिन हमेशा अपने पति की ताकत बनकर पर्दे के पीछे उनके साथ खड़ी रहती हैं। प्रिया और जॉन की मुलाकात मुंबई के एक जिम में हुई थी। प्रिया ने अमेरिका से ही स्कूलिंग की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से कानून में डिग्री ली। लंदन से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की और इन्वेस्टमेंट बैंकर बन गईं। जॉन ने एक बातचीत के दौरान कहा था, 'प्रिया ने अब मुझे बिजनस फ्रंट पर भी जॉइन कर लिया है। वह मेरे मैनेजमेंट से लेकर फाइनेंस तक सबकुछ हैंडल करती हैं। वह एक बेहतरीन पत्नी होने के साथ-साथ एक जबरदस्त टीममेट भी है।' जॉन ने अपनी पत्नी को शानदार बिजनसवुमन बताया था। उन्होंने कहा था, 'प्रिया मेरी फुटबॉल टीम 'नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब' का पूरा जिम्मा संभालती हैं। यह काम किसी दो बड़ी प्रोडक्शन हाउस को संभालने जैसा है।' बहरहाल, प्रिया रुंचल अब अमेरिका छोड़ इंडिया में ही रहती हैं। प्रिया की नेट वर्थ 05 करोड़ रुपये है। बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2014 में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed