फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सितारों का याराना है बेहद पुराना, इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद भी एक-दूजे पर छिड़कते हैं जान

Wed, 13 Sep 2023 01:18 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:18 AM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे बचपन से एक-दूजे को जानते हैं। साथ ही सिने जगत में नाम कमाने के बाद भी अपनी दोस्ती बरकरार रखी है। 
 

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Are Friends Since Childhood Arjun Kapoor Sonakshi Sinha Aamir Khan Salman Khan
बचपन के यार हैं ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्टी के सितारों की दुश्मनी और दोस्ती दोनों सुर्खियां बटोरती हैं। जहां कुछ सेलेब्स अपने पुराने और नए अनबन को लेकर चर्चाओं का विषय बनते हैं। तो वहीं, कुछ पुरानी दुश्मनी को दोस्ती में तब्दील कर हेडलाइंस का हिस्सा बन जाते हैं। सिनेमा जगत के कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जिनकी बॉन्डिंग को आप काफी पसंद करते हैं। वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी ये सेलेब्स एक-दूजे को बचपन से जानते हैं। साथ ही इन्होंने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है। लिस्ट में कौन-कौन शामिल है, चलिए जान लेते हैं- 

Bollywood Actors Who Are Friends Since Childhood Arjun Kapoor Sonakshi Sinha Aamir Khan Salman Khan
टाइगर श्रॉफ-श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे की चहेती जोड़ियों में से एक है। लोग इनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। 'बागी' फ्रेंचाइजी में साथ नजर आ चुके टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर एक दूजे को बचपन से जानते हैं। बेहद कम लोगों को पता है कि दोनों ने कैथडरल एंड जॉन कैनन स्कूल से साथ पढ़ाई की है। वहीं, एक इंटरव्यू में टाइगर ने तो यह तक खुलासा किया था कि स्कूल के दिनों में वह श्रद्धा कपूर को काफी पसंद करते थे। 

Bollywood Actors Who Are Friends Since Childhood Arjun Kapoor Sonakshi Sinha Aamir Khan Salman Khan
करण जौहर-ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री-लेखिका और मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का भी याराना बेहद पुराना है। दोनों एक-दूजे को बोर्डिंग स्कूल के दिनों से जानते हैं। करण और ट्विंकल ने पंचगनी के न्यू एरा हाई स्कूल स्कूल में साथ पढ़ाई की है। वहीं, एक इंटरव्यू में करण ने यह साफ किया था कि एक वक्त पर वह ट्विंकल खन्ना के प्यार में थे। 

Nana Patekar: 'उनको लगता है हम बहुत पुराने हो गए हैं', 'वेलकम टू द जंगल' में न होने पर नाना पाटेकर की दो टूक

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Are Friends Since Childhood Arjun Kapoor Sonakshi Sinha Aamir Khan Salman Khan
अर्जुन कपूर-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को फिल्म 'तेवर' में देखा जा चुका है। यह दोनों भी स्कूल के दिनों के दोस्त हैं। अर्जुन और सोनाक्षी ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल में साथ पढ़ाई की थी। यूं तो यह दोनों स्टार्स बेहद करीबी दोस्त नहीं हैं, लेकिन एक-दूजे को काफी अच्छे से जानते हैं। स्कूल से लेकर फिल्मी दुनिया में कदम जमाने तक दोनों ने अपनी दोस्ती कायम रखी है।

Dream Girl 2 100 Cr: आयुष्मान की सबसे सुस्त रफ्तार सौ करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी ड्रीमगर्ल 2, अनन्या खुश हुईं

विज्ञापन
Bollywood Actors Who Are Friends Since Childhood Arjun Kapoor Sonakshi Sinha Aamir Khan Salman Khan
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पाली हिल के सेंट एन स्कूल में साथ पढ़ने वाले दो बच्चे आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। ये दोनों बच्चे सलमान खान और आमिर खान हैं। जी हां, सलमान और आमिर एक स्कूल की एक ही कक्षा में साथ पढ़ते थे। इस जोड़ी को फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में देखा जा चुका है। वहीं, सफलता की बुलंदियों पर पहुंच जाने के बाद भी ये दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं। 

Babil Khan: बड़े पर्दे पर अभिनय करने की जल्दी में नहीं हैं बाबिल खान, इरफान के बेटे ने बताया अपना एजेंडा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed