सोशल मीडिया: तस्वीरों में देखिए अभिनेत्री अनन्या पांडे का अंदाज, लास वेगास में कर रहीं घुड़सवारी
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिए अपनी तस्वीरों को फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान के साथ कथित तौर पर चैटिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से कुछ वक्त के लिए अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। लेकिन, उसके बाद हाल ही में उन्होंने फिर से इस प्लेटफॉर्म पर वापसी की है।
अनन्या इस वक्त लास वेगास में अपनी फिल्म 'लिगर' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान के मस्ती के पलों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इन तस्वीरों में अनन्या पांडे काली पैंट, सफेद जूते और काउबॉय टोपी के साथ पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुई दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में उन्होंने बैंगनी रंग की टी-शर्ट और गोल्फर टोपी पहनी हुई है।
View this post on Instagram
एनसीबी पूछताछ के बाद अनन्या पांडे कुछ वक्त के लिए इंस्टाग्राम से दूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने इसी मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कार के भीतर बैठी हुई दिख रही थीं और इंद्रधनुष को कैप्चर कर रही थीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, हल्की- सी बारिश के बिना आपके पास इंद्रधनुष नहीं हो सकता।
