बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इस पावर कपल ने क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी भारतीय मूल की फार्मासिस्ट पत्नी विनी रमन की शादी अटेंड की। शादी के फंक्शन्स के दौरान मस्ती करते हुए उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आईं। उनके साथ शादी में दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट स्टार फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी इमारी सहित अन्य क्रिकेटर और उनके परिवार भी शामिल हुए। शादी की वायरल होती तस्वीरों के बीच एक तस्वीर ऐसी है, जिसे देख लोगों को अनुष्का की साड़ी याद आ गई और उनके फैंस ने इसपर कुछ सवाल उठा दिए। आइए जानते हैं उस वायरल होती तस्वीर में क्या खास है।
Anushka Sharma: देसी अंदाज में नजर आईं फाफ डु प्लेसिस की पत्नी, लोगों ने कहा- अनुष्का की साड़ी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाफ की पत्नी ने साझा की तस्वरी
मैक्सवेल की शादी से फाफ और इमारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चों के साथ पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें साझा की, वैसे ही फैंस ने उनकी ड्रेस के बारे में कुछ दिलचस्प नोट किया। जहां फाफ ने रेड कलर का कुर्ता और सेफद पजामा पहना था, वहीं इमारी ग्रीन और गोल्डन कलर की चंदेरी साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों तस्वीर में बहुत सुंदर दिख रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं।
लोगों ने पूछे इमारी से सवाल
जहां एक तरफ उनके सभी फैंस उनकी इस ट्रेडिशनल ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस कमेंट करते हुए अचंभित नजर आ रहे हैं कि इमारी की पहनी हुई साड़ी बिल्कुल अनुष्का की साल 2018 में पहनी साड़ी जैसी लग रही है। अनुष्का ने यही ग्रीन कलर की चंदेरी साड़ी पहनी थी, जब उन्हें 'स्मिता पाटिल पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। अपनी इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए कई फैंस उनसे कमेंट करके यह बात पूछ भी रहे हैं। इमारी के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अनुष्का के एक फैन ने लिखा, "आपको यह साड़ी कहां से मिली , यह तो अनुष्का की है।" दूसरे ने लिखा, "रुको यह अनुष्का शर्मा की साड़ी नहीं है।" एक अन्य ने लिखा, "यह अनुष्का की साड़ी है।" अनुष्का ने भी इमारी की पोस्ट को 'लाइक' किया है।
अनुष्का-विराट ने की मस्ती
अनुष्का और विराट ने शादी की पार्टी में खूब मस्ती की और ढेर सारी लाइमलाइट भी लूटी। अनुष्का ने पार्टी में पिंक कलर का सूट पहना हुआ था, तो वहीं विराट ने ब्लैक कुर्ता पजामा पहना था। विराट को शादी में फिल्म 'पुष्पा' के 'ऊ अंतावा' गाने पर अपने दोस्तों के साथ थिरकते हुए भी देखा गया था। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।