प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह यहां पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिस पर निक जोनस भी खूबसूरत कमेंट करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिस पर निक जोनस द्वारा किए गए कमेंट की जमकर चर्चा हो रही है।
Photos: पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें देख दीवाने हुए निक जोनस, बोले- 'तुम इतनी हॉट क्यों हो'
प्रियंका चोपड़ा ने ये सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह गोल्फ कोर्स में मस्ती करती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका अपने दोनों हाथों से बाल ठीक करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर निक जोनस की है। तीसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने एक दोस्त के साथ हैं और आखिरी तस्वीर में अभिनेत्री सेल्फी लेती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों के साथ बताया कि उनका दिन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने लिखा, 'यह एक अच्छा दिन था।' प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को चंद घंटे में चार लाख 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। प्रियंका की इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस ने प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'तुम इतनी हॉट क्यों हो?' इसके अलावा, फैंस भी प्रियंका के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
निक जोनस ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें निक गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ऑल ब्लैक आउटफिट में निक काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने ब्लैक शॉर्ट, टी-शर्ट और एक कैप पहनी हुई है। इस वीडियो के कैप्शन में निक ने लिखा, 'मैं इसे प्यार और नफरत करता हूं।' सोशल मीडिया पर निक का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
