{"_id":"6207c39d4d9abb6d53464e12","slug":"bollywood-actress-disha-patani-shared-her-stunt-video-tiger-shroff-said-this-by-commenting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Disha Patani Stunt Video: दिशा पाटनी का स्टंट देख हैरान हुए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पर कमेंट कर बोले- काश मैं..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Disha Patani Stunt Video: दिशा पाटनी का स्टंट देख हैरान हुए टाइगर श्रॉफ, वीडियो पर कमेंट कर बोले- काश मैं..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिशा पाटनी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बहुत ही कम समय में फैंस का दिल जीत लिया है। दिशा के ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को दीवाना बना दिया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी अमेजिंग और हॉट तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख सिर्फ फैंस के ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के भी होश उड़ जाते हैं। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिशा का स्टंट देखकर टाइगर श्रॉफ हैरान रह गए हैं और उन्होंने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।
दिशा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में एक्ट्रेस हवा में छलांग लगाते हुए फ्लाइंग किक मार रही हैं। इस दौरान दिशा का बैलेंस एक दम सही होता है।
2 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी ने इस वीडियो के कैप्शन में शॉल्डर का इमोजी लगाया है। फैंस से लेकर कई स्टार्स ने दिशा के इस वीडियो पर कमेंट किया है। इस वीडियो पर दिशा पाटनी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘काश मैं इतनी देर हवा में रह पाता।’ टाइगर श्रॉफ की मां ने भी हार्ट और फायर का इमोजी कमेंट किया है।
3 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज कुछ ही घंटे में 3 लाख 61 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और ये आंकड़ा ऐसे ही बढ़ रहा है। इसके अलावा, कई फैंस ने इस वीडियो के कमेंट में हार्ट इमोजी और फायर का इमोजी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले दिशा पाटनी ने एक रील वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिशा अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। एक्ट्रेस का ये वीडियो भी टाइगर श्रॉफ को बेहद पसंद आया था और उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट फायर और हार्ट का एक-एक इमोजी भेजा था।
विज्ञापन
5 of 5
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का नाम अक्सर एक साथ जोड़ा जाता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है लेकिन ये भी सच है कि दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं, जिस वजह से फैंस को ये रिपोर्ट्स सच्ची लगती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।