{"_id":"593564054f1c1b821c9c7d40","slug":"bollywood-actress-item-girl-helen-faces-starvation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते का सच, आखिर कैसे बन गईं बॉलीवुड की 'महबूबा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते का सच, आखिर कैसे बन गईं बॉलीवुड की 'महबूबा'
Sun, 18 Jun 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Sun, 18 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
हेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिल्वर स्क्रीन पर 'हेलन' एक ऐसा नाम हैं जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हेलेन को अगर पहली आइटम गर्ल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। भारतीय सिनेमा में आइटम सॉन्ग पर डांस करने की शुरुआत हेलन ने ही की थी। एंग्लो इंडियन हेलन जब तक फिल्मों में रहीं अपना स्टारडम बनाकर रखा। फिल्मों में तो आपने हेलन को खूब देखा होगा लेकिन आज हम आपको निजी जिंदगी की ऐसी असलियत बताएंगे जहां सिर्फ अंधेरा था।
2 of 9
हेलन
जी हां, हेलन फिल्मी पर्दे पर थिरकती हुई सबका मन मोह लेती थीं। चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली हेलन की जिंदगी में सिर्फ मायूसी थी। हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। उनकी मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली।
3 of 9
हेलन
इसके बाद हेलन ने अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन अपना लिया। लेकिन वर्ल्ड वॉर II में रिचर्डसन की मौत हो गई। जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया। यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा। हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर पर रखा और खाना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
हेलन
वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दी। इस दौरान हेलन की प्रेग्नेंट का मिसकैरेज हो गया। जिस ग्रुप के साथ हेलन का परिवार मुंबई जा रहा था। उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए। मुंबई की मंजिल अभी दूर थी। इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में रुकने फैसला किया। वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं।
विज्ञापन
5 of 9
हेलन
हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया। लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन के आते ही कुकु का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।