सब्सक्राइब करें

दिवाली पर कैसी हो गई इस एक्ट्रेस की हालत? सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद बताया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 28 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Richa Chadha Funny Meme Video is Viral on instagram related to Diwali 2019
ऋचा चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली को लेकर पूरे देश में क्रेज देखते ही बन रहा है। ऐसे में न सिर्फ आम लोग बल्कि सेलेब्स भी काफी एक्साइटिड नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ सेलेब्स ने अपनी दिवाली परिवार के साथ सेलिब्रेट की तो वहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हमेशा की तरह कुछ डिफरेंट ही किया है।

Trending Videos
Bollywood Actress Richa Chadha Funny Meme Video is Viral on instagram related to Diwali 2019
Richa Chadda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दरअसल ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने दिवाली को लेकर काफी फनी पोस्ट किया है। ऋचा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें दिवाली की सफाई का नजारा दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Richa Chadha Funny Meme Video is Viral on instagram related to Diwali 2019
richa chadda

छोटे से फनी मीम में आप देख सकते हैं कि वीडियो में दो पार्ट्स हैं। पहले पार्ट में जहां वो सफाई करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरे पार्ट में वो सफाई से परेशान सी नजर आ रही हैं। यानी दिवाली की सफाई जब पूरी नहीं हो पाती है तो कैसी हालत होती है। इस मीम को ऋचा ने शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- 'इस हफ्ते मेरी ऐसी हालत होने जा रही है। क्या आप इसे महसूस कर सकते हैं ?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me all this week, do you feel me? 🥺 . . . #Diwali #MemeLife #DiwaliMemes #DiwaliKiSafai #GangsOfWasseypur #NagmaKhatoon #LifeStory

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

Bollywood Actress Richa Chadha Funny Meme Video is Viral on instagram related to Diwali 2019
Richa Chadda

ऋचा का ये फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ऋचा के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी जमकर तारीफ हो रही है। वैसे बता दें कि ये मीम सुपरहिट फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर का है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मनोज वाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया, राजकुमार राव, विनीत कुमार सिंह, पीयूष मिश्रा, हुमा कुरैशी जैसे सितारे नजर आए थे।

विज्ञापन
Bollywood Actress Richa Chadha Funny Meme Video is Viral on instagram related to Diwali 2019
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म सेक्शन 375 थी। वहीं उनकी अगली फिल्म अय्यर तिवारी  के साथ 'पंगा' है। प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा बता दें कि ऋचा एक्टर अली फजल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कुछ फिल्मों में साथ नजर भी आ चुके हैं। 

पढ़ें: आखिर कौन है ये शख्स जो नेहा कक्कड़ के लिए दे सकता है जान, इंस्टाग्राम पर किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed