{"_id":"5d551fff8ebc3e6c940d1805","slug":"bollywood-actress-vidya-sinha-today-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पति पत्नी और वो' की अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में निधन, आखिरी बार इस सीरियल में आई थीं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पति पत्नी और वो' की अभिनेत्री विद्या सिन्हा का मुंबई में निधन, आखिरी बार इस सीरियल में आई थीं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
Link Copied
अभिनेत्री विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या सिन्हा मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभिनेत्री को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। विद्या आखिरी बार 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' (Kullfi Kumarr Bajewala) सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में विद्या ने सिकंदर की मां का रोल निभाया था।
Trending Videos
2 of 4
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। यहां तक कि मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा कई सारी फिल्में की। इन फिल्मों में 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्में की। संजीव कुमार के साथ उनका गाना 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए' बेहद चर्चित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
फिल्मों के अलावा विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। विद्या सिन्हा ने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' शामिल हैं। विद्या की निजी जिंदगी की तकलीफों भरी रही। विद्या ने 9 जनवरी, 2009 को दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
4 of 4
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
इसके बाद विद्या पति से अलग हो गईं। नेताजी भीमराव से पहले विद्या ने वेंकटेश्वर अय्यर से शादी की थी। यह तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या ने वेंकटेश्वर के साथ 1968 में शादी की थी। इसके बाद 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा। बेटी के गोद लेने के कुछ साल बाद ही उनके पति का निधन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।