फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तकलीफों भरी रही थी विद्या सिन्हा की जिंदगी, दूसरे पति पर लगाए थे ये गंभीर आरोप

Fri, 16 Aug 2019 11:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 16 Aug 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Actress Vidya Sinha Passes Away when Vidya accused husband of physical and mental harassment
Vidya Sinha - फोटो : file photo

अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या सिन्हा मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थीं।



Actress Vidya Sinha Passes Away when Vidya accused husband of physical and mental harassment
Vidya Sinha - फोटो : file photo

विद्या सिन्हा को अपने पड़ोस में रहने वाले  वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। वो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या और वेंकटेश्वर ने 1968 में शादी कर ली। इसके बाद 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा।

Actress Vidya Sinha Passes Away when Vidya accused husband of physical and mental harassment
Vidya Sinha - फोटो : file photo

विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे। वो अपनी बेटी और पति की दिन रात सेवा करती थीं। लेकिन 1996 में लंबी बीमारी के बाद वेंकटेश्वर अय्यर का निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Vidya Sinha Passes Away when Vidya accused husband of physical and mental harassment
Vidya Sinha - फोटो : file photo

इसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली।

विज्ञापन
Actress Vidya Sinha Passes Away when Vidya accused husband of physical and mental harassment
Vidya Sinha - फोटो : file photo

इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। 9 जनवरी 2009 को विद्या ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। केस करने के बाद जल्द ही विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया था। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद विद्या ने मेंटेनेंस का केस जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed