{"_id":"5d56430d8ebc3e6cd710f0a6","slug":"fatima-sana-shaikh-troll-for-her-profile-pic-black-on-15-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस के दिन खूब ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख, वजह बनी उनकी प्रोफाइल फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्वतंत्रता दिवस के दिन खूब ट्रोल हुईं फातिमा सना शेख, वजह बनी उनकी प्रोफाइल फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
fatima sana shaikh
Link Copied
आमिर खान के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रोल हो गईं । वजह थी फातिमा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो । 15 अगस्त के दिन उनकी प्रोफाइल फोटो काले रंग से रंग गई । इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । यूजर्स का कहना था कि वो पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही हैं ।
Trending Videos
2 of 5
Fatima Sana Shaikh
यूजर्स के ट्रोल करने पर फातिमा को सामने आना पड़ा । उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। फातिमा ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है । फातिमा के सफाई देने से पहले यूजर्स उन्हें नफरत भरे मैसेज भेजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
fatima sana shaikh
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फातिमा ने सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी । इसके बाद उन्होंने लोगों के बीच अपनी समस्या रखी । फातिमा ने लिखा, 'कोई मेरे बारे में टि्वटर पर गलत जानकारी फैला रहा है । मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो ब्लैक नहीं लगाई । भगवान जाने कि क्या समस्या है ।'
4 of 5
fatima sana shaikh and aamir khan
- फोटो : instagram
'प्रोफाइल फोटो की वजह से मुझे सुबह से लोग नफरत भरे मैसेज भेज रहे हैं । कृप्या किसी भी गलत पोस्ट पर विश्वास ना करें ।' फातिम की अगली फिल्म का नाम 'भूत पुलिस' है । इस फिल्म में फातिमा, सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी । ये एक हॉरर फिल्म होगी । सैफ और फातिमा के अलावा फिल्म में अली फजल भी होंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
सैफ ने इससे पहले आमिर खान के साथ 'दंगल' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में काम किया है। 'ठग्स...' में फातिमा एक्शन सीन करती दिखी थीं । हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई । वहीं उनकी फिल्म 'दंगल' सुपरहिट हुई थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।