सब्सक्राइब करें

नेगेटिव रोल निभाकर भी हिट हुईं ये पांच अभिनेत्रियां, सौतेली मां बनीं अरुणा ईरानी से तो लोगों को हो गई थी नफरत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 03 May 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actresses impressed in negative role like aruna irani
Aruna Irani - फोटो : file photo

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। अरुणा का जन्म 3 मई 1952 को मुंबई में हुआ था। अरुणा ने अपने फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा हिन्दी फिल्मों में काम किया है। अरुणा ईरानी ने अपनी ज्यादातर फिल्मों में विेलेन का करिदार निभाया है। फिल्मों में जितना रोल हीरो-हीरोइनों का होता है उतना ही विलेन का भी। अरुणा ईरानी के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने परदे पर नेगेटिव किरदार निभाकर भी लोकप्रियता हासिल की। 

Trending Videos
Bollywood actresses impressed in negative role like aruna irani
kajol transformation

काजोल
रोमांटिक हीरोइन की छवि रखने वालीं स्टार काजोल ने भी नेगेटिव किरदार निभाया था। काजोल ने फिल्म 'गुप्त' में खलनायिका के रोल में सभी को चौंका दिया था। फैंस ने परदे पर पहली बार उनका ये रूप देखा था और उनका निभाया किरदार काफी पसंद भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actresses impressed in negative role like aruna irani
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

प्रियंका चोपड़ा
साल 2004 में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर स्टारर फिल्म ऐतराज सुपरहिट रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के नेगेटिव किरदार को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें बेस्ट विलेन के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। 

Bollywood actresses impressed in negative role like aruna irani
rekha - फोटो : social media

रेखा
सिर्फ हीरोइन ही नहीं, विलेन और वैंप बनकर भी रेखा ने दर्शकों का दिल जीता है। रेखा को अपनी अदाकारी साबित करने के कई मौके मिले और हर बार उन्हें फैंस को हैरान ही किया। फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में रेखा ने मैडम माया का रोल किया था। ये रोल आज भी बहुत फेमस है। इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड मिले, लेकिन इनमें से खास था उन्हें मिला वेस्ट विलेन का स्टार स्क्रीन अवॉर्ड।

विज्ञापन
Bollywood actresses impressed in negative role like aruna irani
aruna irani

अरुणा ईरानी
नब्बे के दशक के अंत तक हीरोइन भी विलेन बनने को राजी थी। अरुणा ईरानी को 1992 में आई अनिल कपूर और माधुरी की फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। सौतेली मां बनीं अरुणा ईरानी ने अपने इस किरदार को अमर कर दिया। उन्होंने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उनसे नफरत करने लगे। अरुणा ईरानी अपने फिल्मी करियर का टर्निंग पॉइंट अनिल कपूर के साथ आई फिल्म बेटा को मानती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed