बॉलीवुड अभिनेत्रियों का साड़ी लुक हमेशा से चर्चा में रहा है। फेस्टिवल का मौका हो या खास इवेंट हों, अभिनेत्रियां साड़ी को ही प्राथमिकता देती हैं। ऐसे में बात अगर लाल रंग की साड़ी की हो तो वह अपने हुस्न से लोगों को दीवाना बना देती हैं। तो चलिए दिखाते हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ऐसी ही तस्वीरें जब उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी।
जब लाल रंग की साड़ी में इन अभिनेत्रियों ने ढाया कहर, रेखा के आगे तो सभी रहे फीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेखा अपनी कांजीवरम साड़ियों के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर गोल्डन या ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी में दिखती हैं। हालांकि उनका यह लुक सबसे अलग रहा। लाल रंग की साड़ी में रेखा की खूबसूरती देखते ही बनती है। उन्हें देखकर एकबारगी तो ऐसा लगता है जैसे उम्र का बढ़ना उनके लिए थम सा गया हो।
किसी त्योहार के मौके पर शिल्पा शेट्टी अक्सर साड़ी पहनती हैं। यह उन्होंने पिछले साल करवाचौथ के मौक पर पहना था। शिल्पा शेट्टी के बारे में माना जाता है कि वह साड़ी को जितने अलग-अलग तरह से कैरी करती हैं वैसा शायद ही कोई करता हो। वेस्टर्न हो या इंडियन लुक, शिल्पा दोनों में खूबसूरत लगती हैं।
जान्हवी कपूर ने दिवाली के मौके पर यह तस्वीर साझा की थी। जिसमें वह लाल रंग की साड़ी में हैं। इसके साथ उन्होंने वर्क किया हुआ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। लाइट मेकअप के साथ उनका यह सिंपल लुक सबका फेवरेट बन गया।
साड़ी में कृति सेनन का ग्लैमरस अवतार नजर आया। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। हाथों और कानों में ज्वैलरी उनके इस लुक को कंप्लीट करते हैं।