फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश बाबू ने पत्नी नम्रता शिरोडकर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा ये प्यारा पोस्ट

Fri, 22 Jan 2021 01:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu Wishes Namrata Shirodkar On her Birthday post beautiful pic and post
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : Instagram @urstrulymahesh

अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर 22 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नम्रता साउथ फिल्म के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं। इस मौके पर महेश बाबू अपनी पत्नी संग दुबई क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। पत्नी नम्रता को जन्मदिन की बधाई देते हुए महेश बाबू ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। 

Mahesh Babu Wishes Namrata Shirodkar On her Birthday post beautiful pic and post
नम्रता और महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जिसे मैं प्यार करता हूं वो आज के दिन पैदा हुआ था। तुम्हारे साथ हर दिन खास है। मगर आज का दिन कुछ ज्यादा खास है। अपनी शानदार महिला के साथ जश्न मना रहा हूं। हैप्पी बर्थडे, बॉस लेडी।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)


 
Mahesh Babu Wishes Namrata Shirodkar On her Birthday post beautiful pic and post
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu - फोटो : file photo

बता दें कि नम्रता ने बॉलीवुड और साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है। नम्रता ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसी के बाद से उनके करियर की शुरुआत की थी। नम्रता की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कच्चे धागे', 'वास्तव', 'पुकार', 'अस्तित्व' और 'दिल विल प्यार व्यार' जैसी हिट फिल्में की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu Wishes Namrata Shirodkar On her Birthday post beautiful pic and post
नम्रता और महेश बाबू - फोटो : file photo

नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
Mahesh Babu Wishes Namrata Shirodkar On her Birthday post beautiful pic and post
Namrata Shirodkar and Mahesh Babu with kids - फोटो : file photo

करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। नम्रता और महेश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर सगी बहने हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed