फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flop Movies: बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, लिस्ट में 'औरों में कहां दम था' भी हुई शामिल

Fri, 16 Aug 2024 12:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 16 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Biggest Flop Movies Auron mein kahan dum tha bade miyan chote miyan Maidan Zero Samrat Prithviraj
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। तब्बू और जिमी शेरगिल जैसे कमाल के कलाकार की मौजूदगी के बाद भी यह फिल्म कमाई के लिए तरस रही है। 2 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है, लेकिन फिल्म ने अब तक मुश्किल से 12 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की कमाई की है। कलेक्शन के इन आंकड़ों के बाद औरों में कहां दम था इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है। आइए आज आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें बड़ी लागत के साथ बनाया गया था, लेकिन कमाई के मामले में वे फिल्में फिसड्डी साबित हुईं।

Bollywood Biggest Flop Movies Auron mein kahan dum tha bade miyan chote miyan Maidan Zero Samrat Prithviraj
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : इंस्टाग्राम
बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये के आसपास का था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मजह 65.96 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

Bollywood Biggest Flop Movies Auron mein kahan dum tha bade miyan chote miyan Maidan Zero Samrat Prithviraj
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान

इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म मैदान का नाम भी शामिल है। बड़े मियां छोटे मियां के साथ यह फिल्म भी ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि, दर्शकों ने इस फिल्म को भी पसंद नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर फिल्म का बजट 250 करोड़ के आसपास का था। वहीं, भारतीय  बॉक्स ऑफिस पर इसने 53.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Biggest Flop Movies Auron mein kahan dum tha bade miyan chote miyan Maidan Zero Samrat Prithviraj
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : यूट्यूब
बॉम्बे वेलवेट

रणबीर कपूर की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। अपने अभिनय से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि, इस लिस्ट में उनकी फिल्म का नाम भी शामिल है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉम्बे वेलवेट से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। फिल्म को कथित तौर पर 120 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 23.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Bollywood Biggest Flop Movies Auron mein kahan dum tha bade miyan chote miyan Maidan Zero Samrat Prithviraj
जीरो - फोटो : यूट्यूब
जीरो

शाहरुख खान को किंग खान के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, अपने करियर में वह कई फ्लॉप फिल्में भी दे चुके हैं। आनंद एल राय की फिल्म जीरो भी उन्हीं मे से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 200 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन फिल्म की कमाई ने निर्माताओं को काफी ज्यादा निराश कर दिया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर महज 90.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed