बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मुंबई में 03.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जाएगा। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी अपनी 'चांदनी' को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुंबई पुलिस का बैंड सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुका है। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं विद्या बालन उनके पार्थिव शरीर को देखकर फूट-फूट कर रोने लगीं।
श्रीदेवी को देख रो पड़ीं विद्या बालन, दुल्हन की तरह सजाया गया है पार्थिव शरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने पहुंची थीं। श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए दिग्गज अदाकारा रेखा भी नजर आईं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अंदर की जिम्मेदारियां रानी मुखर्जी संभाल रही हैं। सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सुबह ही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। जहां पहले से ही उनका पूरा परिवार मौजूद है। धीरे-धीरे बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने बेटी ईशा देओल के साथ हेमा मालिनी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं।
Hema Malini and Isha Deol arrive at Celebration Sports Club to pay last respects to #Sridevi pic.twitter.com/MZnuU1rfKI
— ANI (@ANI) February 28, 2018
Mumbai: Filmmaker Farah Khan & actor Sonam Kapoor arrive at Celebration Sports Club. #Sridevi pic.twitter.com/4y5TrQfePK
— ANI (@ANI) February 28, 2018
Choreographer Saroj Khan, actress Jaya Bachchan & Madhuri Dixit arrive at #Mumbai's Celebration Sports Club #Sridevi pic.twitter.com/hrKbHT3G4e
— ANI (@ANI) February 28, 2018