फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति इरानी ही नहीं, सलमान-विराट समेत ये 5 चमकते सितारे भी केवल 12वीं पास

Fri, 12 Apr 2019 01:17 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो Published by: विजय जैन Updated Fri, 12 Apr 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Bollywood celebrities like smriti irani, Kangana Ranaut salman khan educational qualifications
12th pass celebs
अमेठी से नामांकन दाखिल करने के दौरान हलफनामे के अनुसार, स्मृति ईरानी 12वीं पास हैं जबकि इससे पहले तक उनके ग्रेजुएट होने की बात कही गई थी। इसी बात पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थीं' धारावाहिक की तर्ज पर 'क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी' कहकर चुटकी ली है। अकेली स्मृति इरानी ही नहीं, बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
Bollywood celebrities like smriti irani, Kangana Ranaut salman khan educational qualifications
salman khan
सलमान खान

बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल, मुबंई में पढ़ाई की। इसके बाद नेशनल कॉलेज, मुंबई में एडमिशन जरूर लिया पर उसके बाद वो कभी कॉलेज नहीं गए। यानी कि सलमान खान केवल 12वीं पास हैं।
Bollywood celebrities like smriti irani, Kangana Ranaut salman khan educational qualifications
alia bhatt
आलिया भट्ट 

कम उम्र में ही फिल्मों में आ जाने की वजह से आलिया भट्ट ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही फिल्मी करियर शुरू कर दिया था फिर लगातार मिल रहे ऑफर्स की वजह से 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। आज बॉलीवुड में आलिया अपनी फिल्मों की वजह से जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities like smriti irani, Kangana Ranaut salman khan educational qualifications
deepika padukone
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज बेंगलुरु में एडमिशन लिया, लेकिन मॉडलिंग के चलते बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और फिर ये पढ़ाई कभी पूरी नहीं हो पाई। आज दीपिका बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
Bollywood celebrities like smriti irani, Kangana Ranaut salman khan educational qualifications
विराट कोहली
विराट कोहली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने 12वीं तक विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। 1998 में विराट कोहली ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की और पूरा फोकस क्रिकेट पर रखा। उनकी मैथ और साइंस की टीचर अभी भी उनको ब्राइट और अलर्ट स्टूडेंट मानती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed