कई फिल्मों में हमने देखा है कि अभिनेता फिल्म में ही किसी गंभीर हादसे का शिकार हो जाते हैं। लेकिन वो मौत के मुंह से बचकर निकल आते हैं। लेकिन क्या आज जानते हैं कि असल जिंदगी में भी कई सितारों के साथ ऐसा हुआ है। वैसे तो बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा का बेहद ख्याल रखते हैं। लेकिन ऐसे कई सितारे भी हैं जो मौत को मात देकर वापस आए हैं। इस पैकेज में ऐसे ही सितारों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने मौत को भी मात दी है...
मौत को चकमा देकर आए हैं ये सितारे, किसी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट तो किसी का प्लेन हुआ क्रैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी साल 2015 में एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। इस हादसे में हेमा को दाहिनी आंख की तरफ बेहद गंभीर चोटें आई थीं। ये हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ था।
शबाना आजमी
बीते साल शबाना आजमी अपने पति जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शबाना को काफी चेट आई थी और वो बेसुध हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था।
नरगिस- सुनील दत्त
फिल्म 'मदर इंडिया' के एक सीन में एक्ट्रेस नरगिस आग के बीच फंस गई थीं। इसके बाद फिल्म में नरगिस के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील दत्त अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाने पहुंचे थे। इस हादसे के बाद दोनों के बीच असल लव स्टोरी शुरू हो गई थी।
सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी एक बार भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुए थे। इस दौरान वह वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में आग लग गई। ऐसे में सोनू ने तेजी दिखाई और वह कार से कूद गए।