फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ दीपिका पादुकोण नहीं, सोनम कपूर की शादी में ये सेलेब्रिटीज भी नहीं होंगे शामिल, वजह भी जान लें

Sat, 05 May 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 05 May 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Will Not Attend Sonam Kapoor Wedding
Sonam Kapoor Wedding - फोटो : Instagram/Hello

एक तरफ जहां जैकी श्रॉफ से लेकर वरुण धवन तक ने सोनम कपूर की शादी में जाने की घोषणा कर दी है, वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। हाल ही में खबर आई थी कि पेशेवर व्यस्तताओं की वजह से दीपिका पादुकोण सोनम कपूर की शादी में नहीं जाएंगी। अब जानकारी मिली है कि दो और बड़ी एक्ट्रेसेज भी इस समारोह से दूर रहेंगी।

Bollywood Celebrities Who Will Not Attend Sonam Kapoor Wedding
फाइल फोटो

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा सोनम कपूर की शादी में नहीं जाएंगी। दरअसल, अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के लिए अमेरिका जाना है। यहां 45 दिन तक फिल्म की शूटिंग चलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा भारत में शूट हो चुका है और अलबामा स्थित नासा में इसका क्लाइमैक्स फिल्माया जाएगा। 

Bollywood Celebrities Who Will Not Attend Sonam Kapoor Wedding
virat kohli

विराट कोहली
विराट कोहली भी सोनम कपूर की शादी में नहीं जा पाएंगे। ऐसा नहीं है कि वह अनुष्का के ना होने की वजह से अकेले पार्टी में नहीं जाना चाहते। ऐसा भी नहीं है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग से थोड़ा सा वक्त निकालकर कुछ देर के लिए सोनम कपूर की रिसेप्शन में नहीं जा सकते। 8-9 मई को उनकी टीम का कोई मैच भी नहीं है। खबर है कि जिस तरह सोनम कपूर ने लंदन ट्रिप का बहाना बनाकर विराट-अनुष्का की रिसेप्शन से कन्नी काटी, ठीक उसी तरह विराट-अनुष्का भी काम का बहाना बनाकर उनकी शादी में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Will Not Attend Sonam Kapoor Wedding
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं जहां वह अपने टीवी सीरीज 'क्वॉन्टिको-3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर ली है। फिर भी वह सोनम कपूर की शादी में नहीं जा पाएंगी। जिस दिन सोनम कपूर की शादी होने वाली है (8 मई) उसी दिन प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क सिटी में चैरिटी इवेंट मेट गाला 2018 में रेड कार्पेट इवेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। इस वजह से वह मुंबई में सोनम कपूर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Who Will Not Attend Sonam Kapoor Wedding
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण
अनुष्का शर्मा की शादी के बाद दीपिका पादुकोण अब सोनम कपूर की शादी से भी नदारद रहने वाली हैं। वह भी इसी दिन न्यूयॉर्क सिटी में चैरिटी इवेंट मेट गाला 2018 में रेड कार्पेट इवेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed