फिल्मी सितारों के नामों से कई लोग आकर्षित होते हैं। कई लोग तो अपना नाम ही फिल्मी सितारों के नाम पर रख लिया करते हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद सितारों का नाम बदल जाना भी आम बात है। जैसे राजीव भाटिया से अक्षय कुमार, रीमा से मल्लिका शेरावत, फरहान से जॉन अब्रहम। लेकिन आपको जानकर हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी कि आपके पसंदीदा सितारों के फनी निक नेम्स भी है। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं कि किस सेलिब्रिटी का निक नेम क्या है।
मजेदार हैं इन फिल्मी सितारों के 'निक नेम्स', ऋषि कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक हैं लिस्ट में शामिल
ऋषि कपूर- चिंटू
सबसे पहले शुरुआत करते हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर से। ऋषि कपूर को वैसे तो सभी इसी नाम से जानते हैं। लेकिन उन्हें घर पर प्यार से 'चिंटू' कहा जाता है। ऋषि कपूर की पर्सनैलिटी देखकर उनका ये नाम काफी फनी लगता है। हालांकि कुछ दिन पहले ही ऋषि ट्विटर के जरिए हिदायत दी थी कि लोगों को अपने बच्चों का निक नेम नहीं रखना चाहिए।
करीना कपूर खान- बेबो
कपूर खानदान में निक नेम रखने का रिवाज ही रहा है। करीना कपूर खान का निक नेम 'बेबो' है। करीना को घर में प्यार से सभी बेबो कहकर पुकारते हैं। उनके इस नाम के बारे में तो अधिकतर लोग जानते ही हैं।
करिश्मा कपूर- लोलो
बारी आती है कपूर खानदान की एक और बेटी की। बॉलीवुड में अपना करिश्मा बिखेर चुकीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर को घर पर प्यार से 'लोलो' बुलाया जाता है। उनका ये नाम परिवार ने ही रखा है।
ऋतिक रोशन- डुग्गू
बॉलीवुड के हैंडसन हंक कहे जाने वाले ऋतिक को घर पर प्यार से 'डुग्गू' कहा जाता है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन का निक नेम 'गुड्डू' है। इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम भी अपने नाम से मिलता जुलता ही रखा है।
