सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में अनुष्का शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, इन सितारों ने भी किया बर्थडे विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs kareena kapoor khan arjun kapoor alia bhatt priyanka chopra wished Anushka Sharma on her  Birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री ने शाहरुख खान के साथ साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वह लगातार बड़े पर्दे पर अपनी काबिलियत साबित करती आ रही हैं। जन्मदिन के अवसर पर, 'बैंड बाजा बारात' की अभिनेत्री को उनके प्रशंसकों के साथ-साथ उनके को-स्टार्स और इंडस्ट्री से उनके दोस्त शुभकामनाएं दे रहे हैं। जहां एक तरफ उनके प्रशंसकों की शुभकामनाओं से उनका सोशल मीडिया भरा पड़ा है, वहीं दूसरी तरफ उनके बॉलीवुड के दोस्त भी अनुष्का को शुभकामनाएं दे रहे हैं। करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर और बहुत से सितारों ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos
bollywood celebs kareena kapoor khan arjun kapoor alia bhatt priyanka chopra wished Anushka Sharma on her  Birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta

बेबो यानी करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के लिए एक प्यारी सी बर्थडे विश साझा की। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मौमी, हमेशा ऐसे ही सुंदर रहो अनुष्का।" अनुष्का शर्मा की 'दिल धड़कने दो' की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"जन्मदिन मुबारक हो। तुम्हें आज और हमेशा के लिए शुभकामनाएं।" इनके अलावा आलिया भट्ट ने भी अनुष्का को विश किया और लिखा, "हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस।"




विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs kareena kapoor khan arjun kapoor alia bhatt priyanka chopra wished Anushka Sharma on her  Birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने 'ऐ दिल है मुश्किल' की एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर प्यार साझा करते हुए, लिखा: "जन्मदिन मुबारक हो अनुष्का। आपके लिए हमेशा प्यार और खुशी की कामना करता हूं।" अर्जुन कपूर ने भी अनुष्का शर्मा की फोटो को रीक्रिएट कर अनोखे अंदाज में उन्हें विश किया। इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए, अर्जुन ने लिखा, "मेरा नेचर यह है कि मैं भारत की नेचर गर्ल अनुष्का शर्मा को एक नेचुरल सा विश करूं। बर्थडे की इस विश पर फूल, पत्ती और ढेर सारे पेड़-पौधे लगाऊं। एक बढ़िया जीवन जियो अनुष्का। तुम्हारे जैसा कोई भी नहीं है!"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

bollywood celebs kareena kapoor khan arjun kapoor alia bhatt priyanka chopra wished Anushka Sharma on her  Birthday
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

इन सितारों के साथ ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी। इनमें सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर , परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी और जेनेलिया डिसूजा जैसे सितारे शामिल हैं।


विज्ञापन
bollywood celebs kareena kapoor khan arjun kapoor alia bhatt priyanka chopra wished Anushka Sharma on her  Birthday
झूलन गोस्वामी, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा को जल्द ही उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में देखा जाएगा। 'सुई धागा' स्टार साल 2018 के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ आनंद एल राय की 'जीरो' में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed