फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप पीड़िता का हाल देख स्वरा-तापसी का दिल टूटा, ट्विंकल और पायल ने भी किए ऐसे ट्वीट

Tue, 30 Jul 2019 07:54 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 30 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebs reaction on Unnao Rape Survivor Accident Twinkle Swara Richa Payal tapsee
पायल रोहतगी, स्वरा भास्कर और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव रेप केस के बाद इस केस की पीड़िता की कार एक्सीडेंट के बाद से ये केस सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सहित कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर गुस्सा जाहिर किया है।

bollywood celebs reaction on Unnao Rape Survivor Accident Twinkle Swara Richa Payal tapsee
Twinkle Khanna

ट्विंकल खन्ना
इस मामले पर ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं प्रार्थना करती हूं इसे न्याय जरूर मिले जिसकी यह हकदार है। जो भी हुआ भयावह है और ट्रक की नंबर प्लेट पर काला रंग होना इत्तेफाक नहीं है।
 

bollywood celebs reaction on Unnao Rape Survivor Accident Twinkle Swara Richa Payal tapsee
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala

ऋचा चड्ढा
ऋचा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जब कानून और व्यवस्था काम नहीं करती तो भगवान पर भरोसा रखना चाहिए। मुझे भी उनपर विश्वास है। ये अपराधी कुलदीप सिंह सेंगर की तस्वीर है। आप सभी इसको बद्दुआ दीजिए, क्योंकि ये लगेंगी जरूर।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebs reaction on Unnao Rape Survivor Accident Twinkle Swara Richa Payal tapsee
पायल रोहतगी - फोटो : self

पायल रोहतगी
इस घटनाक्रम पर पायल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में पायल कहती नजर आ रही हैं- 'ये घटनाक्रम जिस तरह से हुआ है उससे ऐसा लगता है कि किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी हो। जेल में रहते हुए बलात्कार का कोई आरोपी पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कराने की कोशिश क्यों करेगा? यदि कोई भी ऐसा करता है तो इससे पहले अपने लिए फांसी का रास्ता खुद ही कंफर्म कर लेगा।'
 

विज्ञापन
bollywood celebs reaction on Unnao Rape Survivor Accident Twinkle Swara Richa Payal tapsee
स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू
ट्विंकल खन्ना, ऋच्छा चड्ढा और पायल रोहतगी के अलावा स्वरा भास्कर ने भी इस मामले पर ट्वीट किया है। पायल ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अपनी बात कही है। वहीं तापसी पन्नू ने भी एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया है।
 



 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed