एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 14 Jul 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और तब्बू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल करीबन हर सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। जिसके चलते उनके फोटोज और वीडियोज उनके फैंस को आसानी से मिलते रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सोशल मीडिया नहीं था। जिसके चलते सेलेब्स अब थ्रोबैक के चलते अपने फोटोज पोस्ट करते हैं। ऐसे में एक नजर सेलेब्स के उन थ्रोबैक फोटोज पर। सबसे पहले बात करेंगे अजय देवगन और तब्बू के इस फोटो की। फोटो में जहां अजय देवगन नींद में नजर आ रहे हैं तो वहीं पास बैठीं तब्बू भी नजरे झुकाएं बैठी हैं। इस फोटो को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
2 of 5
सलमान खान और दिव्या दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो में आपने सलमान खान को तो आसानी से पहचान लिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके साथ कौन हैं। दरअसल सलमान के साथ दिव्या दत्ता खड़ी हैं। इस फोटो को दिव्या दत्ता ने ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फोटो शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन दिया था- ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए। दरअसल ये फोटो है एक्ट्रेस और कमाल की डांस नोरा फतेही की। बता दें कि नोरा ने फिल्म सत्यमेव जयते के गाने से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं अब वो साकी साकी के रीमेके के लिए तैयार हैं। इस फोटो को नोरा ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया था और बताया था कि यह उनका पहला फोटोशूट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विकी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
ये क्यूट सा दिखने वाला बच्चा अब बॉलीवुड में अपने लुक्स और क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहता है। दरअसल यह फोटो विकी कौशल की है। विकी ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कैप्शन दिया था- पॉजिटिव शेव लुक।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
थ्रोबैक फोटोज की लिस्ट में अब नंबर आता है दीपिका पादुकोण का। बता दें कि फोटो के बाएं तरफ जो बच्ची गोदी में प्लेट रखकर खाना खा रही है वो दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका ने इस फोटो को कैप्शन दिया था- फॉरएवर हंगरी एंड नथिंग चेंज्ड'। इस फोटो पर रणवीर ने भी मजेदार कमेंट किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।